Kodiaq Lounge की खासियत
कोडियाक लाउंज, कोडियाक का बेस वेरिएंट है जो Sportline और Laurin & Klement (L&K) ट्रिम्स से नीचे बैठता है। इसमें स्टैंडर्ड 7-सीट सेटअप की बजाय सिर्फ 5 सीटें दी गई हैं। इसके चलते इसमें 786 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल जाता है। जबकि 7-सीटर वर्जन में सभी सीटें ऊपर करने पर सिर्फ 281 लीटर स्पेस मिलता है।
यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: शहर में रोजाना सफर के लिए सबसे बढ़िया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैसे चुनें, जानें पूरी डिटेल्स
कैसा है लुक और डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो कोडियाक लाउंज में 18-इंच मजीनो अलॉय व्हील्स और मैट डार्क क्रोम इंसर्ट्स दिए गए हैं। इस वेरिएंट में आपको सिर्फ तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। जिसमे मून व्हाइट, मैजिक ब्लैक और ग्रेफाइट ग्रे जैसे रंग शामिल हैं। जबकि ऊपर वाले ट्रिम्स में रेस ब्लू, वेल्वेट रेड, स्टील ग्रे और ब्रॉन्क्स गोल्ड जैसे ज्यादा शेड्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें - Cruise Control: कार में क्रूज कंट्रोल क्या है, जानें ड्राइविंग को आसान और माइलेज को बेहतर कैसे बनाता है यह फीचर
केबिन और इंटीरियर में क्या बदलाव हुए
इंटीरियर में इस वेरिएंट को ग्रे सुएडिया फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और टू-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील के साथ पेश किया गया है। इसमें प्रीमियम फीचर्स जैसे- पैनोरमिक सनरूफ, 10.25-इंच वर्चुअल कॉकपिट, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन मिररिंग और वायरलेस चार्जर दिए गए हैं।
हालांकि इसमें कुछ हाई-एंड फीचर्स नहीं दिए गए हैं। जैसे कि 12.9-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ड्राइवर ड्रॉजिनेस डिटेक्शन, कैन्टन साउंड सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट।
यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: चीन का ईवी बीमा बाजार मुश्किल में, प्रीमियम बढ़े, फिर भी घाटा जारी, जानें क्या है असल वजह
सेफ्टी फीचर्स
भले ही यह बेस वेरिएंट है, लेकिन इसमें सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया गया है। इसमें 9 एयरबैग्स, ABS, EBD, ESC, हिल-होल्ड कंट्रोल, हिल-डिसेंट कंट्रोल और मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। साथ ही इसमें फुल-LED लाइटिंग, स्मार्ट डायल्स और कई USB-C पोर्ट्स भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें - GST Cut: जीएसटी कटौती के बाद ₹1.64 लाख तक सस्ती हुईं ये टॉप-5 कॉम्पैक्ट एसयूवी, जानें डिटेल्स
इंजन पावर
स्कोडा कोडियाक लाउंज में 204 बीएचपी वाला 2.0-लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है। यह 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। और स्कोडा के ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के जरिए चारों पहियों को पावर देता है।
यह भी पढ़ें - Electric Scooters: टॉप-5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनकी कीमत नए एपल आईफोन 17 Pro Max से भी है कम, जानें फीचर्स और डिटेल्स
कीमत और मुकबला
कोडियाक लाउंज की कीमत स्पोर्टलाइन (करीब 44 लाख रुपये) से करीब पौने चार लाख रुपये कम और एलएंडके (करीब 46 लाख रुपये) से करीब 6 लाख रुपये ज्यादा किफायती है।
प्रतिस्पर्धा के लिहाज से, कोडियाक लाउंज की कीमत Volkswagen Tiguan R-Line (फॉक्सवैगन टिगुआन आर-लाइन) से कम है। लेकिन यह Hyundai Tucson (ह्यूंदै ट्यूशॉ) और Citroen C5 Aircross (सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस) जैसे विकल्पों से ज्यादा महंगी है।
यह भी पढ़ें - Vehicle Recall: अमेरिका में गाड़ियों की बड़ी रिकॉल, टोयोटा, ह्यूंदै और जीप ने लाखों गाड़ियां मंगाईं वापस
कौन से ग्राहक हैं लक्ष्य
लाउंज वेरिएंट के साथ, स्कोडा ने सुरक्षा या आराम से कोई खास समझौता किए बिना कोडियाक को और भी सुलभ बना दिया है। हालांकि इसमें कुछ सुविधाएं कम हैं, लेकिन इसका पांच-सीट लेआउट और ज्यादा बूट स्पेस इसे उन खरीदारों के लिए एक व्यावहारिक विकल्प बनाता है जो थोड़ी कम कीमत पर ज्यादा उपयोगिता वाली लग्जरी एसयूवी की तलाश में हैं।
यह भी पढ़ें - 2026 Kawasaki Ninja 125 and Z125: कावासाकी ने एंट्री-लेवल निंजा बाइक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया नया लुक, जानें डिटेल्स
यह भी पढ़ें - Suzuki Motorcycles: सुजुकी की बाइक और स्कूटर की कीमतों में कटौती, जानें कौन से मॉडल कितने सस्ते हुए