10 लाख रुपये से कम कीमत वाली छह हैचबैक कारों में ऐसा खास फीचर मिलता है। जिसका उपयोग हाइवे पर सबसे ज्यादा होता है। ऐसी कौन सी हैचबैक कारें हैं, जिनमें यह फीचर मिलता है। आइए जानते हैं।
देश में लगातार एक्सप्रेस-वे और हाइवे बेहतर हो रहे हैं। जिसके कारण लोग लंबे रोड ट्रिप पर भी जाते हैं। ऐसे में क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर के कारण ड्राइवर को काफी ज्यादा आराम मिलता है। इस खास फीचर की कारों को कम बजट में भी खरीदा जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि ऐसी कौन सी छह हैचबैक कारें हैं, जिन्हें इस फीचर के साथ कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
ह्यूंदै आई-10
2 of 7
Hyundai Grand i10 NIOS 2023
- फोटो : Hyundai
साउथ कोरियाई कार कंपनी की हैचबैक ग्रैंड आई-10 नियोस सबसे सस्ती हैचबैक कारों में से एक है जिसमें क्रूज कंट्रोल जैसा फीचर मिलता है। कंपनी हैचबैक को पेट्रोल स्पोर्ट्स वैरिएंट के साथ इस ऑफर करती है। इसके अलावा इसके टॉप वैरिएंट एस्टा में भी क्रूज कंट्रोल फीचर को ऑफर किया जाता है। क्रूज कंट्रोल के साथ ग्रैंड आई-10 नियोस की एक्स शोरुम कीमत 7.16 लाख रुपये है।
आई-10 के अलावा कंपनी की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर पेश की जाने वाली आई-20 में भी क्रूज कंट्रोल फीचर को दिया जाता है। आई-20 के स्पोर्ट्स वैरिएंट में इस फीचर को ऑफर किया जाता है। आई-20 के स्पोर्ट्स वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 8.05 लाख रुपये है।
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid
- फोटो : Social Media
सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की ओर से भी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हैचबैक स्विफ्ट में क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इसके टॉप वैरिएंट जेडएक्सआई प्लस में इस फीचर को दिया जाता है। स्विफ्ट जेडएक्सआई प्लस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 8.29 लाख रुपये है।
मारुति स्विफ्ट को एरिना शोरुम के जरिए ऑफर करती है। नेक्सा डीलरशिप पर मिलने वाली प्रीमियम हैचबैक बलेनो को भी क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। कंपनी बलेनो के टॉप वैरिएंट एल्फा में ही इस फीचर को देती है। क्रूज कंट्रोल के साथ आने वाली बलेनो एल्फा की एक्स शोरुम कीमत 9.28 लाख रुपये है।
प्रमुख वाहन निर्माता टाटा की ओर से भी प्रीमियम हैचबैक के तौर पर आने वाली अल्ट्रोज में भी क्रूज कंट्रोल फीचर को दिया जाता है। कंपनी की ओर से इसके एक्सटी वैरिएंट और उससे ऊपर के वैरिएंट्स में ही क्रूज कंट्रोल को दिया जाता है। इस फीचर के साथ अल्ट्रोज की शुरूआती कीमत 7.90 लाख रुपये है।
जापानी कार कंपनी टोयोटा की ग्लैंजा हैचबैक में भी क्रूज कंट्रोल फीचर को दिया जाता है। कंपनी की ओर से इसके टॉप वैरिएंट वी के मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में यह फीचर मिलता है। इस फीचर के साथ आने वाली ग्लैंजा की एक्स शोरुम कीमत 9.58 लाख रुपये है।