फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda New Bikes: होंडा ने भारतीय बाजार में लॉन्च कीं दो नई बाइक्स, जानें कितनी है कीमत और कैसे हैं फीचर्स

Fri, 10 Mar 2023 06:28 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इन्हें किस सेगमेंट में लॉन्च किया है और किस कीमत पर इन्हें खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : honda big wing

जापानी दो पहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया की ओर से भारतीय बाजार में दो नई बाइक्स को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में इन बाइक्स को पेश किया गया है, इनमें क्या खूबियां हैं और इनकी क्या कीमत है।

विज्ञापन

लॉन्च हुई दो बाइक्स

2 of 6
For Reference Only - फोटो : honda big wing
होंडा की ओर से भारत में प्रीमियम सेगमेंट में दो बाइक्स को लॉन्च किया गया है। इनमें सीबी 350 और सीबी350 आरएस शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों बाइक्स के 2023 वर्जन को लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन

कितना दमदार इंजन

3 of 6
For Reference Only - फोटो : honda big wing
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन दोनों बाइक्स में 350 सीसी का फोर स्ट्रोक ओएचसी सिंगल सिलेंडर ओबीडी2बी कंपलाइंट इंजन दिया है जो पीजीएम-एफआई के साथ आएगा। इस इंजन के साथ बाइक को 30 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

क्या हैं खूबियां

4 of 6
For Reference Only - फोटो : honda big wing
बाइक्स में डिजिटल एनालॉग मीटर के साथ ही होंडा का सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम और अमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, ड्यूल चैनल एबीएस, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच, 15 लीटर फ्यूल टैंक जैसे फीचर्स को दिया गया है। हालांकि एचएसवीसीएस को सिर्फ सीबी350 आरएस में ही दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन

मिलेंगे ये रंग

5 of 6
For Reference Only - फोटो : honda big wing
सीबी350 को प्रीशियस रेड मेटैलिक, पर्ल नाइट स्टार ब्लैक, मैट मैसिव ग्रे मेटैलिक, मैट मार्शल ग्रीन मेटैलिक, एथलैटिक ब्लू मेटैलिक जैसे रंगों में पेश किया गया है। वहीं सीबी350 आरएस को एथलैटिक ब्लू मेटैलिक, मैट मैसिव ग्रे मेटैलिक और पर्ल नाइट स्टार ब्लैक रंगों में ऑफर किया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी है कीमत

6 of 6
For Reference Only - फोटो : honda big wing
कंपनी की ओर से सीबी350 को तीन वैरिएंट में पेश किया गया है जिसमें डीलक्स, डीलक्स प्रो और डीलक्स प्रो क्रोम शामिल हैं। डीलक्स वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 2.10 लाख रुपये रखी गई है। डीलक्स प्रो की कीमत 2.13 लाख रुपये और डीलक्स प्रो क्रोम की एक्स शोरुम कीमत 2.15 लाख रुपये रखी गई है।

सीबी350 आरएस को दो वैरिएंट में पेश किया गया है। इनमें डीलक्स और डीलक्स प्रो शामिल हैं। डीलक्स प्रो की एक्स शोरुम कीमत 2.15 लाख रुपये और डीलक्स प्रो की कीमत 2.18 लाख रुपये के करीब रखी गई है। दोनों ही बाइक्स के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई हैं। कंपनी की वेबसाइट या बिग विंग डीलरशिप के जरिए इन बाइक्स को बुक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें