भारतीय कंपनी प्रवेग की ओर से सेना के लिए ऑफरोडिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी बनाई जा रही है। हम इस खबर में सेना के लिए खास बनाई जा रही इलेक्ट्रिक एसयूवी की तस्वीरों के साथ फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।
भारतीय सेना भी अब इलेक्ट्रिक कारों को प्राथमिकता दे रही है। इसी क्रम में मेड इन इंडिया कंपनी प्रवेग की ओर से जवानों के लिए इलेक्ट्रिक एसयूवी को बनाया जा रहा है। जिसे जरूरत पड़ने पर ऑफरोडिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सके। इस खास तरह की इलेक्ट्रिक एसयूवी की क्या खूबियां होंगी। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन
बन रही सेना के लिए खास एसयूवी
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : Pravaig
भारतीय कंपनी प्रवेग की ओर से सेना के लिए इलेक्ट्रिक एसयूवी को बनाया जा रहा है। कंपनी ने इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से पोस्ट की हैं। इसमें कार के डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है।
एसयूवी की बात करें तो कंपनी की ओर से एसयूवी में एलईडी लाइट्स दी गई हैं। जिसे सुरक्षा के मद्देनजर कवर किया गया है। इसके साथ ही पीछे की ओर एसयूवी में लाल रंग की एलईडी ब्रेक लाइट्स दी गई हैं। एसयूवी को बिना दरवाजों के रखा गया है जिससे जवानों को चढ़ने और उतरने में आसानी रहे। एसयूवी को हर तरह की सड़क पर चलाने के लिए ऑल टेरेन टायर्स भी दिए हैं। एसयूवी को पूरी तरह से सेना की जरूरतों को देखते हुए ही डिजाइन किया गया है। एसयूवी में कुल चार जवान एक साथ सफर कर सकते हैं।
कंपनी की ओर से कार को इस तरह से डिजाइन किया गया है। जिससे इसपर आसानी से हथियार तैनात किए जा सकते हैं। जरूरत के समय एसयूवी को चलाते हुए भी आसानी से हथियारों का उपयोग किया जा सकता है।
जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इसमें ऑल टेरेन ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा। जिसके साथ इसमें ड्यूल मोटर्स लगाई जाएंगी। इससे एसयूवी को 402 बीएचपी और 620 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।
एसयूवी में 90KW की बैटरी दी जाएगी। जिसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद आसानी से 500 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। इस बैटरी की उम्र ढाई लाख किलोमीटर तक होगी। फास्ट चार्जिंग के जरिए इसे जीरो से 80 फीसदी चार्ज करने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगेगा।
सेना के लिए तैयार की गई इलेक्ट्रिक एसयूवी को बेहतरीन ऑफरोडिंग क्षमता के साथ बनाया गया है। 234 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस के साथ ही इसे इस तरह से बनाया गया है जिससे यह करीब 900 एमएम तक पानी के बीच से भी आसानी से निकल पाए। इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी और सिर्फ 4.9 सेकेंड में ही इसे जीरो से 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाया जा सकता है।