फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hatchback Sales: अगस्त 2023 में कैसी रही हैचबैक कारों की बिक्री, जानें टॉप-5 में कौन सी कारें हुईं शामिल

Tue, 12 Sep 2023 10:01 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में हैचबैक कारों की बिक्री भी लगातार बढ़ रही है। अगस्त महीने में किस कंपनी की ओर से कितनी हैचबैक कारों की बिक्री की गई। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
मारुति ऑल्टो के10 - फोटो : maruti suzuki

भारतीय बाजार में कुछ समय से एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग है। लेकिन इस बीच हैचबैक कारों की बिक्री में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगस्त 2023 के दौरान देशभर में किस कंपनी की किस हैचबैक की कितनी बिक्री हुई है।

विज्ञापन

2 of 6
मारुति स्विफ्ट - फोटो : maruti suzuki
मारुति स्विफ्ट
मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली हैचबैक कार स्विफ्ट को अगस्त महीने में सबसे ज्यादा ग्राहकों ने पसंद किया। कंपनी की इस कार की अगस्त 2023 के दौरान कुल 18653 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल के मुकाबले इस साल इसकी बिक्री में 65 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

3 of 6
मारुति बलेनो - फोटो : maruti suzuki
मारुति बलेनो
मारुति की ओर से दूसरे पायदान पर बलेनो रही। इस हैचबैक कार की कुल 18516 यूनिट्स की बिक्री अगस्त 2023 के दौरान हुई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल अगस्त महीने में इसकी कुल 18418 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे

4 of 6
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति वैगन आर
देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हैचबैक कार वैगन आर की भी अगस्त 2023 के दौरान बड़ी संख्या में बिक्री हुई। सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली हैचबैक कारों की लिस्ट में इसका नंबर तीन रहा। अगस्त 2023 के दौरान इसकी कुल 15578 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 15 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
विज्ञापन

5 of 6
Maruti Suzuki Alto K10 - फोटो : For Reference Only
मारुति ऑल्टो
मारुति की ओर से ऑल्टो कार को भी हैचबैक के तौर पर ऑफर किया जाता है। अगस्त 2023 के दौरान इसकी कुल 9603 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में भी 33 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - Cruise Control: आधुनिक कारों में मिलने वाला यह फीचर न बन जाए खतरा, जानें कब और कैसे करें सही इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा टियागो
टाटा की ओर से ऑफर की जाने वाली सबसे सस्ती कारों में से एक टियागो को भी हैचबैक सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस हैचबैक की अगस्त 2023 के दौरान कुल बिक्री 9463 यूनिट्स की रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें - 7 Seater SUV: इन एसयूवी में परिवार के साथ प्लान करें रोड ट्रिप, सात सीटों का मिलता है विकल्प
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें