फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Safety Features Disadvantage: कारों में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स भी बन सकते हैं खतरा, जा सकती है जान

Sun, 13 Nov 2022 04:02 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कारों में लगातार सुरक्षा से जुड़े फीचर्स की लिस्ट लंबी हो रही है। कई मामलों में यह सेफ्टी फीचर्स कार सवार के लिए खतरा भी बन जाते हैं। 

विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जैसे-जैसे ऑटोमोबाइल क्षेत्र में विस्तार हो रहा है। वैसे-वैसे कारों में भी हर तरह के फीचर्स बढ़ रहे हैं। आज के समय में कारों में काफी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलने लगे हैं। सरकार की ओर से भी सेफ्टी फीचर्स को बढ़ाकर लोगों की जान बचाने की कोशिश की जा रही है। कारों में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स भले ही जान बचाने का काम करते हैं लेकिन कई मामलों में यह खतरनाक भी हो जाते हैं। ऐसे ही कुछ सेफ्टी फीचर्स की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

ADAS सेफ्टी फीचर

2 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आजकल महंगी कारों में अडास जैसे सेफ्टी फीचर को दिया जा रहा है। इसी के साथ इसका जमकर प्रचार भी किया जा रहा है। कई जगह यह भी बताया जाता है कि इसके जरिए कार सफर के दौरान यात्रियों को सुरक्षित रखती है। लेकिन इसी सेफ्टी फीचर के कारण सामान्य घटना भी गंभीर हो सकती है। मान लीजिए आप एक सामान्य कार में हाइवे पर सफर कर रहे हैं और आपके साथ ऐसी कार चल रही है जिसमें यह सेफ्टी फीचर है। अगर आपकी कार ब्रेक लगाती है तो साथ चल रही दूसरी कार के ब्रेक और आपकी स्पीड के हिसाब से सेट हो जाएगी। अगर आप कार अचानक रोक देते हैं तो वह कार भी रुक जाएगी। अगर उसके पीछे आ रही कार में भी यह सेफ्टी फीचर नहीं होगा तो इस बात की पूरा खतरा होगा कि पीछे से आ रही तीसरी कार ब्रेक ना लगा पाए और ADAS वाली कार के साथ उसकी टक्कर हो जाए। ऐसे में जरूरी है कि जल्द से जल्द इस तकनीक को सभी कारों में लाया जाए। जिससे सड़क पर सभी का चलना काफी सुरक्षित हो जाए।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन

सामने आया है मामला

3 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
हाल में ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात की जानकारी दी गई है कि सेफ्टी के लिए कार में मिलने वाले ADAS के कारण उसकी कार हादसे का शिकार हो गई। उसकी कार को पीछे से आ रही कार ने इसलिए टक्कर मार दी क्योंकि पीछे वाली कार में यह फीचर नहीं था।

यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार

सीट बेल्ट

4 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
देश में सभी कारों में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। लेकिन कई मामलों में लोगों की लापरवाही के कारण गंभीर हादसे हो जाते हैं। कुछ लोग सीट बेल्ट लगाने से कतराते हैं और हादसे के समय सीट बेल्ट ना लगे होने के कारण एयरबैग नहीं खुलते और हादसा गंभीर हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
विज्ञापन

एयरबैग

5 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
आज के समय में सभी कारों में एयरबैग दिए जाते हैं। आमतौर पर एयरबैग जान बचाने के काम आते हैं, लेकिन कई मामलों में यह खतरनाक भी साबित होते हैं। एयरबैग हादसे के समय काफी तेजी से खुलते हैं और कई लोग इस रिएक्शन के लिए तैयार नहीं होते। ऐसे में उन लोगों को एयरबैग से खतरा हो सकता है। कई मामलों में लोग सीट बेल्ट ही नहीं लगाते और हादसे के समय एयरबैग नहीं खुलते। एयरबैग के कार में होने से ही सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलती।

यह भी पढ़ें - Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
विज्ञापन

एयरबैग खुलने के कारण जा चुकी है जान

6 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर भारत के बघाैला गांव के पास नेशनल हाइवे पर एक ऐसा हादसा हो चुका है। जिसमें एयरबैग के कारण किसी की मौत हुई हो। उस हादसे में कैंटर के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही कार की टक्कर हो गई थी। हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोट आई थीं। हादसे के समय कार में लगे एयरबैग खुलने और उसके तेज प्रैशर से ड्राइवर का लीवर फट गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन

कई कारों को किया जा चुका है रिकॉल

7 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
एयरबैग में खामी के कारण दुनियाभर में कई लाख कारों को रिकॉल किया जा चुका है। टकाटा नाम की एक कंपनी लंबे समय से एयरबैग बना रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ साल पहले इस कंपनी के बनाए एयरबैग कारों में खुद फट गए थे। जिसके कारण दुनियाभर में 16 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट मिली थी कि ज्यादा गर्मी के कारण भी टकाटा के एयरबैग्स फट सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
विज्ञापन

महंगी कार भी नहीं है सुरक्षा की गारंटी

8 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 में देश के बड़े उद्योगपति साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हुई। जिसके बाद कारों में सुरक्षा से जुड़े फीचर्स पर बड़ी बहस शुरू हो गई। मिस्त्री दुनिया की सबसे सुरक्षित माने जाने वाली कार में से एक में सवार थे। आगे की जगह पीछे की सीट पर बैठे हुए थे, लेकिन फिर भी उनकी हादसे में मौत हो गई। ऐसे में अगर कोई यह कहता है कि महंगी कारों में ज्यादा सेफ्टी फीचर होने से आपकी जान बच सकती है तो यह बात पूरी तरह सही साबित नहीं होती।

यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें