फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rolls-Royce Ghost: दिल्ली में पानी भरी सड़क पर रुकी रोल्स-रॉयस, हैचबैक कारें निकल गईं आगे, देखें वायरल वीडियो

Tue, 02 Jul 2024 03:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

झमाझम हो रही बारिश से जहां वाहन चालकों को लू से राहत मिली है। वहीं, यह मौसम नई चुनौतियां भी पेश करता है। राजधानी में हाल ही में हुई एक ऐसी ही घटना में, एक शानदार रोल्स-रॉयस घोस्ट जलभराव वाली सड़कों के बीच फंसी हुई थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
Rolls-Royce Ghost in Waterlogging in Delhi - फोटो : Twitter/@MithilaWaala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झमाझम हो रही बारिश से जहां वाहन चालकों को लू से राहत मिली है। वहीं, यह मौसम नई चुनौतियां भी पेश करता है। जैसे कि सड़कों पर पानी भर जाना। जहां लोग अक्सर विभिन्न परिस्थितियों में कहीं आने-जाने के लिए अपनी कारों पर भरोसा करते हैं। वहीं एक सुपर लग्जरी कार के मालिक के लिए अतिरिक्त सावधानी की जरूरत होती है। ऐसे हाई-एंड वाहनों को प्रतिकूल परिस्थितियों में एक्सपोज करने से बचना महत्वपूर्ण है। क्योंकि खराब होने पर इनकी मरम्मत काफी महंगी हो सकती है।
विज्ञापन

राजधानी में हाल ही में हुई एक ऐसी ही घटना में, एक शानदार रोल्स-रॉयस घोस्ट जलभराव वाली सड़कों के बीच फंसी हुई थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

छोटी गाड़ियां निकल गईं आगे
वायरल वीडियो क्लिप में ब्लैक रोल्स-रॉयस को उसके हैजार्ड लाइट्स के साथ बीच सड़क पर खड़ा देखा जा सकता है। वहीं वीडियो में, छोटी हैचबैक कारों को जलभराव वाली सड़क को तुलनात्मक रूप से आसानी से पार करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो एक ऐसे व्यक्ति द्वारा शूट किया गया था जो एक मारुति सुजुकी कार के अंदर बैठा था। और इसने सोशल मीडिया पर चर्चा पैदा कर दी है। कुछ लोग आम समस्याओं के चलते एक महंगी कार को रुकी हुई देखकर अपना मनोरंजन कर रहे हैं।

जल्द खत्म होने वाला है इंश्योरेंस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गाड़ी के डिटेल्स की जांच करने से पता चला है कि इसका बीमा सिर्फ चार दिनों में समाप्त हो रहा है। यह शायद बताता है कि मालिक किसी भी नुकसान से बचने के लिए कार को जलभराव वाले इलाके में आगे ले जाने में संकोच क्यों कर रहा है।
विज्ञापन

कार की खासियतें
वीडियो में दिख रही गाड़ी फर्स्ट जेनरेशन की रोल्स-रॉयस घोस्ट है। जिसे भारत में 2009 में 2.5 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस मॉडल में 6.6-लीटर ट्विन-टर्बो V12 इंजन और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ZF गियरबॉक्स है। यह इंजन 563 bhp का पावर और 780 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रत घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि इसकी इलेक्ट्रॉनिक रूप से सीमित टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें