देश में लगातार बेहतर होते हाइवे के साथ ही बाइक से भी लंबी दूरी का सफर करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। अगर आप भी अपनी बाइक से लंबे सफर पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो किन चीजों की जांच करना आपको सुरक्षा के साथ ही परेशानी से भी बचा सकता है। हम इसकी जानकारी इस खबर में दे रहे हैं।
करवाएं सर्विस
लंबे सफर पर जाने से पहले बाइक की सर्विस जरूर करवानी चाहिए। इससे बाइक का खराब इंजन ऑयल, ऑयल फिल्टर, एयर फिल्टर आदि को बदल दिया जाता है। साथ ही सर्विस के दौरान बाइक की ब्रेक और हेडलाइट को भी चेक किया जाता है। जिससे सफर में परेशानी नहीं होती।
यह भी पढ़ें -
PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
बैटरी का रखें ध्यान
लंबे सफर की शुरुआत के बाद अगर बाइक को स्टार्ट करने में परेशानी आ जाए तो फिर सफर का मजा खराब हो जाता है। इसलिए बाइक की बैटरी को भी सफर से पहले चेक करना चाहिए। अगर बैटरी वीक हो रही है तो इसे बदलना चाहिए।
यह भी पढ़ें -
Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
लाइट्स का रखें ध्यान
लंबे सफर के दौरान बाइक की लाइट का सही होना काफी जरूरी होता है। अगर सफर के दौरान लाइट्स खराब हो जाएं तो आपकी सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कोशिश करें कि लंबे सफर पर जाने से पहले बाइक की लाइट्स को भी चेक करवाएं, अगर खराब हो तो उसे ठीक करवाएं।
यह भी पढ़ें-
Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
टायर का रखें ध्यान
लंबे सफर पर जाते हुए अगर बाइक के टायर खराब हो जाएं तो फिर बीच सफर में आपको मुश्किल हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि जब भी लंबे सफर की शुरुआत करें तो पहले टायरों की सही तरह से जांच करें। साथ ही टायरों में उचित मात्रा में हवा भरवाएं। इसके अलावा बीच सफर में टायर पंचर होने की स्थिति में पंचर किट और टायर इनफ्लेटर को भी साथ रखना बेहतर होगा।
यह भी पढ़ें -
HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा