अमर उजाला
Sun, 19 November 2023
भारत में हर साल बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है।
सरकार के साथ ही कंपनियों की ओर से भी दो पहिया वाहनों को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने पर काम किया जा रहा है।
इसी क्रम में कंपनियों की ओर से बाइक्स में एबीएस जैसे सेफ्टी फीचर को ऑफर किया जाता है।
इस फीचर के कारण बाइक्स के साथ होने वाले हादसों में आसानी से कमी लाई जा सकती है।
बाइक में अचानक ब्रेक लगाए जाते हैं तो ये बाइक को फिसलने नहीं देता। ब्रेक लगाने पर इससे पहिये जाम नहीं होते।
पहिये जाम नहीं होने के कारण बाइक पर ड्राइवर का कंट्रोल बना रहता है और बाइक फिसलती भी नहीं है।
कार का रेडिएटर की इस तरह करें सफाई, नहीं होगी परेशानी