फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care In Winters: सर्दियों में करें इस तरह कार की देखभाल, नुकसान और परेशानी रहेगी दूर

Mon, 21 Nov 2022 06:17 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर भारत में सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ठंड के मौसम में कार को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में हम कुछ काम की जानकारी इस खबर में दे रहे हैं। जिससे ठंड के लिए कार को तैयार किया जा सकता है।  

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जिस तरह गर्मी के मौसम में कार को देखभाल की जरूरत होती है। वैसे ही ठंड के मौसम में भी कारों की देखभाल करने से बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। इस खबर में हम आपको ऐसी ही जानकारी दे रहे हैं। जिसे ध्यान में रखकर आप आसानी से ठंड के मौसम में बिना किसी परेशानी अपनी कार का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन

इंजन की आइडलिंग है जरूरी

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दी के मौसम में अगर आपको कार से कही जाना है। तो कार चलाने से पहले कुछ समय तक इंजन को स्टार्ट रखना चाहिए। ऐसा करने से ये फायदा होता है कि कार के इंजन में ऑयल आसानी से हर जगह पहुंच जाता है और इंजन ऑयल का तापमान भी जरूरी तापमान तक पहुंच जाता है। जिससे कार को चलाने पर इंजन के अंदरूनी हिस्सों को कोई नुकसान नहीं होता। आमतौर पर इंजन स्टार्ट करने के बाद दो से तीन मिनट तक आइडलिंग करना बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें - Golden Hour Importance: सड़क हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों की गोल्डन ऑवर में करें मदद, बच जाएगी जान
विज्ञापन

बैटरी की जांच करें

3 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दियों के मौसम में कार को स्टार्ट करने के लिए बैटरी की अहमियत काफी ज्यादा हो जाती है। ज्यादा ठंड में बैटरी के अंदर तेल जमने का खतरा रहता है। इसलिए सर्दियों की शुरूआत होते ही कार की बैटरी को जरूर चेक करवाना चाहिए। अगर कोई परेशानी होने की संभावना होती है तो ठंड से पहले ही उसे ठीक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप

कार की रबड़ को करें चेक

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दी के मौसम में कार बाहर खड़ी रहती है। ऐसे में कार के कई हिस्सों में मौजूद रबड़ भी खराब होने का खतरा होता है। कई बार कम तापमान के कारण रबड़ कट जाने का खतरा होता है। जिसके कारण बाद में कार के अंदर पानी जा सकता है और ऐसा होने पर कार के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों में खराबी भी आ सकती है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

ब्रेक का रखें ध्यान

5 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
सर्दियों के मौसम में सड़क पर हल्की नमी रहती है। ऐसे में अचानक ब्रेक लगाने में परेशानी हो सकती है। इसलिए सर्दियों की शुरूआत में ही कार के ब्रेक को अच्छे मैकेनिक से दिखा लेना बेहतर होता है। सफर के दौरान अगर आप अचानक ब्रेक लगाते हैं तो ब्रेक सही होने के कारण कार को समय पर रोककर किसी भी हादसे से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
विज्ञापन

इंजन ऑयल का भी रखें ध्यान

6 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ठंड के मौसम में कार के इंजन ऑयल को भी चेक करवाना बेहतर होता है। कई बार ऑयल की लाइफ पूरी होने वाली होती है लेकिन हम कार को चलाते रहते हैं। लेकिन ठंड के मौसम में खराब इंजन ऑयल के कारण इंजन के अंदरूनी हिस्सों को नुकसान हो सकता है। इसलिए कार की सेहत के लिए इंजन ऑयल का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है। ठंड के मौसम के लिए खास तरह के इंजन ऑयल बाजार में मिलते हैं जो कम तापमान में भी जमते नहीं हैं। ऐसे इंजन ऑयल का उपयोग ठंड के दौरान किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी में स्पार्क प्लग का भी रखें ध्यान

7 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें