ठंड ने उत्तर भारत में दस्तक दे दी है। लगातार बेहतर होती सड़कों और वाहनों के कारण अब लोग कार ट्रिप बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी कार से बर्फीली वादियों में घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखकर बिना परेशानी अपनों के साथ रोड ट्रिप का मजा उठा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
स्पीड में ना रखें कार
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप भी पहली बार कार से पहाड़ी इलाकों में सर्दी के मौसम में जाने की तैयारी कर रहे हैं। तो कभी-भी कार को स्पीड में नहीं रखना चाहिए। पहाड़ों में सड़क पर जब बर्फ हो तो और भी सतर्कता के साथ कार को चलाना चाहिए। ऐसा ना करने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
बर्फ पर कार चलाते समय अक्सर कार स्किड होने लगती है। ऐसे में कार को रोकना भी काफी मुश्किल हो जाता है। इसलिए जब भी बर्फ पर कार चलाएं तो कम स्पीड में चलें। कार को रोकना हो तो पहले से ही ब्रेक लगाने शुरू कर दें। हल्के-हल्के ब्रेक लगाने के कारण कार बिना स्किड हुए रूक जाएगी।
बर्फ के दौरान सड़कें ज्यादा खतरनाक हो जाती हैं। ऐसे में कार को धीरे चलाने के साथ ही दूसरी कारों से दूरी बनाए रखनी चाहिए। ऐसा ना करने के कारण हादसा हो सकता है। दरअसल, सड़क पर जब बर्फ होती है तो टायर को बेहतर ग्रिप नहीं मिलती। टायर को ग्रिप ना मिलने के कारण दूसरी कार से टकराने का खतरा होता है।
भारत में कार में जो टायर लगाए जाते हैं। वो बर्फ पर चलने के लिए नहीं होते। कुछ एसयूवी में ऑल टेरेन टायर होते हैं लेकिन बेहतर है कि अगर आप बर्फीली जगह पर रहते हैं या फिर लंबे समय के लिए जा रहे हैं तो कार में खास तरह के टायर लगवाएं। बर्फ पर कार चलाने के लिए कार में स्नो टायर्स लगवाए जा सकते हैं। ये टायर सामान्य टायर के मुकाबले बेहतर तरीके से बर्फ पर चलने के लिए बनाए जाते हैं।
जब सड़कों पर बर्फ पड़ी हो तब कभी-भी वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करना कई बार काफी ज्यादा खतरनाक हो जाता है। इसलिए जब भी सर्दियों में पहाड़ पर जाएं तो हमेशा मुख्य सड़कों का ही उपयोग करें। मुख्य सड़कों पर लोगों की मौजूदगी भी रहती है और अगर कोई समस्या होती है तो मदद जल्दी मिलती है।