ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली की सीरीज के लिए जाने जानेवाले बड़े बजट के अभिनेता प्रभास, 'कल्कि 2898 एडी' के साथ वापसी कर रहे हैं। भारत के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले अभिनेता के रूप में, साहो स्टार के नाम ऐसी चार फिल्में है जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। जो भारतीय सिनेमा में एक अनूठी उपलब्धि है। एक जाने-माने कार प्रेमी के रूप में, प्रभास के पास लम्बोर्गिनी एवेंटाडोर से लेकर रोल्स-रॉयस फैंटम तक शानदार लक्जरी वाहनों का एक शानदार कलेक्शन है। यहां हम आपको प्रभास के आलीशान कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।
Lamborghini Aventador
प्रभास इटली की मशहूर स्पोर्ट्स कार Lamborghini Aventador (लम्बोर्गिनी एवेंटाडोर) के मालिक हैं। इस स्पोर्ट्स कार को अब Revuelto ने रिप्लेस कर दिया है, जो भारत में इस मशहूर नेमप्लेट का प्रमुख मॉडल है। एवेंटाडोर में 6.5-लीटर V12 पेट्रोल इंजन मिलता था। यह इंजन 700 bhp का पावर और 690 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था। स्पोर्ट्स कार चार ड्राइविंग मोड के साथ आती है - स्ट्राडा, स्पोर्ट, कोर्सा और ईगो। एवेंटाडोर की कीमत करोड़ों रुपये है।
Rolls-Royce Phantom
Rolls-Royce Phantom (रोल्स-रॉयस फैंटम) एक शानदार लग्जरी कार मानी जाती है। फैंटम में एक विशाल 6.7-लीटर V12 सुपरचार्ज्ड इंजन मिलता है। यह पावरफुल इंजन 563 bhp का पावर और 900 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ, फैंटम 5.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी 250 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड का दावा करती है। पूरे रोल्स-रॉयस पोर्टफोलियो की तरह, सभी कारों को मालिक की जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज किया जा सकता है और फैंटम भी अलग नहीं है। भारत में, फैंटम की कीमत करोड़ों रुपये है।
Range Rover
किसी भी मशहूर हस्ती के गैरेज में Range Rover (रेंज रोवर) न हो, ऐसा शायद ही मुमकिन है। और बाहुबली अभिनेता के साथ भी ऐसा ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास के पास पिछली पीढ़ी का रेंज रोवर लॉन्ग-व्हीलबेस डीजल वैरिएंट है। इसमें 4.4-लीटर V8 मोटर मिलता है जो 335 bhp का पावर और 740 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस वर्जन की कीमत करोड़ों रुपये है। मौजूदा डीजल वर्जन में 3-लीटर इनलाइन सिक्स ट्विन-टर्बोचार्ज्ड D350 इंजन पावरट्रेन मिलता है। जो 346 bhp का पावर और 700 Nm का टॉर्क पैदा करता है। 8-स्पीड ऑटोमैटिक से जुड़ी यह 4×4 एसयूवी 6.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। और इसकी टॉप स्पीड 234 किमी प्रति घंटा है।
Jaguar XJ
प्रभास के सुपरस्टार करियर में Jaguar XJ (जगुआर XJ) पहला बड़ा कदम था। जगुआर ने 10 साल पहले ही अपनी शानदार दिखने वाली XJ को बंद कर दिया था। प्रभास के पास इस शानदार ब्रिटिश सेडान का डीजल वर्जन है। इसमें 3-लीटर V6 ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है, जिसका आउटपुट 275 bhp और 600 Nm है। यह रियर-व्हील-ड्राइव जगुआर 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसकी कीमत करोड़ों रुपये है।