फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adas In Popular SUV: पहले से ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी भारत में मिलने वाली ये एसयूवी, मिल सकता है ये फीचर

Wed, 19 Oct 2022 05:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में मिल रहीं कुछ एसयूवी और एमपीवी में सुरक्षा के लिए ADAS जैसा फीचर दिया जा सकता है। आइए जानते हैं किन एसयूवी में इस फीचर को दिया जा सकता है।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय कार बाजार में इन दिनों एसयूवी और एमपीवी की सबसे ज्यादा डिमांड है। इनका डिजाइन, फीचर्स और परफॉरमेंस नई कार खरीदने वालों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अब भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी और सुरक्षित हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में मिल रही कुछ एसयूवी को कंपनियां ADAS जैसे फीचर के साथ ला सकती हैं। हम इस खबर में आपको ऐसी ही कुछ एसयूवी और एमपीवी की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस

2 of 7
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस - फोटो : सोशल मीडिया

जापानी कार कंपनी टोयोटा की इनोवा अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एमपीवी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इनोवा को अपडेट कर इनोवा हाइक्रॉस ला सकती है। इसमें कई नए फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसी के साथ टोयोटा सेफ्टी सेंस (ADAS) को भी ऑफर कर सकती है।

विज्ञापन

हुंडई

3 of 7
हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ कोरियाई कार कंपनी हुंडई भारत में क्रेटा और अल्काजार जैसी बेहतरीन एसयूवी बेचती है। क्रेटा अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही इसका अपग्रेड ला सकती है। अपग्रेड में ADAS जैसा फीचर दिया जा सकता है। जिसमें अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, लेन कीप असिस्ट, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फीचर शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट

किया सेल्टॉस

4 of 7
किया सेल्टॉस फेसलिफ्ट - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय बाजार में बेहद कम समय में अपनी जगह बनाने वाली सेल्टॉस का भी नया वर्जन भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से नए वर्जन में ADAS का फीचर दिया जा सकता है। इसके साथ ही नई सेल्टॉस में पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा सहित कई बड़े फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट

विज्ञापन

टाटा

5 of 7
टाटा की एसयूवी - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय वाहन निर्माता टाटा भी इस मामले में पीछे नहीं रहना चाहती। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी हैरियर और सफारी में भी इस सेफ्टी फीचर को दे सकती है। इस फीचर के साथ इन दोनों एसयूवी को ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से दिए जाने वाले ADAS में ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, लेन डिर्पाचर सिस्टम, कॉलिजन मिटिगेशन सिस्टम जैसे कुछ और सेफ्टी फीचर्स को जोड़ा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

विज्ञापन

एमजी

6 of 7
एमजी हेक्टर - फोटो : सोशल मीडिया

एमजी की ओर से हेक्टर का भी फेसलिफ्ट भारतीय बाजार में आ सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें भी कंपनी ADAS जैसा सेफ्टी फीचर दिया जा सकता है। इसी के साथ कंपनी की ओर से कई सेफ्टी फीचर इसमें दिए जा सकते हैं। इनके अलावा कई कॉस्मैटिक अपडेट भी नई हैक्टर में मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन

इन एसयूवी में मिलता है ADAS

7 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

इन एसयूवी के अलावा कुछ ऐसी एसयूवी भी हैं जिनमें इस सेफ्टी फीचर को दिया जाता है। इनमें एमजी की ग्लॉस्टर और एस्टर, महिंद्रा की एक्सयूवी 700, हुंडई Tucson जैसी एसयूवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें