प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान कुछ शीर्ष वैश्विक सीईओ से मिले। जिसमें उन्होंने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और रोजगार बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने की कोशिश की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वाइब्रेंट गुजरात समिट के दौरान कुछ शीर्ष वैश्विक सीईओ से मिले। जिसमें उन्होंने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने और रोजगार बढ़ाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने की कोशिश की।
विज्ञापन
10 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन करने से एक दिन पहले, प्रधानमंत्री ने सुजुकी मोटर कॉर्प, माइक्रोन टेक्नोलॉजी और एपी मोनेर के अधिकारियों से मुलाकात की और उद्योग के मुद्दों और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।
मोदी और सुजुकी मोटर कॉर्प के प्रतिनिधि निदेशक और अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी ने "भारत में निर्मित वाहनों के निर्यात के जरिए भारत को वैश्विक ऑटोमोबाइल बाजार में एक मजबूत खिलाड़ी बनाने की मारुति सुजुकी की योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही साथ वाहन स्क्रैपिंग और वाहन रीसाइक्लिंग से संबंधित दुनिया की सहसे अच्छी प्रथाओं को भारत में लागू करने पर भी चर्चा की।" प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह बताया।
विज्ञापन
मारुति सुजुकी गुजरात में दूसरा कार मैन्युफेक्चरिंग प्लांट लगाने की दिशा में काम कर रही है। यह देश में कंपनी का पांचवां प्लांट होगा।
Sanjay Mehrotra, President and CEO of Micron Technology, meeting with PM Narendra Modi
- फोटो : X/@PMOIndia
पीएमओ ने एक अलग पोस्ट में बताया, "माइक्रोन टेक्नोलॉजी के अध्यक्ष और सीईओ संजय मेहता ने गांधीनगर में पीएम मोदी के साथ एक बैठक की। उन्होंने भारत में सेमीकंडक्टर मैन्युफेक्चरिंग इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए माइक्रोन के प्रयासों पर चर्चा की।"
अमेरिकी चिप निर्माता दिग्गज माइक्रोन ने अहमदाबाद से लगभग 40 किलोमीटर दूर सांणंद में 2.75 अरब डॉलर के सेमीकंडक्टर कारखाने का निर्माण शुरू कर दिया है। यह प्लांट वेफर्स को बॉल-ग्रिड एरेज (बीजीए) इंटीग्रेटेड सर्किट पैकेज, मेमोरी मॉड्यूल और सॉलिड-स्टेट ड्राइव में बदलने पर ध्यान केंद्रित करेगा इसके दिसंबर तक तैयार होने की उम्मीद है।
PM Narendra Modi meeting with S Sulayem, Group Chairman & CEO of DP World, in Gandhinagar
- फोटो : X/@PMOIndia
प्रधानमंत्री ने डीपी वर्ल्ड के ग्रुप चेयरमैन और सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलायम के साथ भी मुलाकात की। पीएमओ ने एक अन्य पोस्ट में बताया, "उन्होंने विशेष रूप से टिकाऊ, हरित और ऊर्जा-कुशल बंदरगाहों के निर्माण और विश्व स्तरीय टिकाऊ लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने के लिए भारत में निवेश को और मजबूत करने की डीपी वर्ल्ड की योजनाओं पर चर्चा की।"
डीपी वर्ल्ड ने पिछले साल गुजरात के कंडला में प्रति वर्ष 2.19 मिलियन टीईयू मेगा-कंटेनर टर्मिनल विकसित करने, संचालन करने और बनाए रखने के लिए दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी के साथ रियायती समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
दुबई स्थित लॉजिस्टिक कंपनी इस समय भारत में पांच कंटेनर टर्मिनल संचालित करती है - दो मुंबई में, एक-एक मुंद्रा, कोचीन और चेन्नई में - जिनकी संयुक्त क्षमता लगभग 6 मिलियन टीईयू है।
Keith Svendsen, CEO of A.P. Moller met PM Narendra Modi in Gandhinagar
- फोटो : X/@PMOIndia
मोदी ने ए.पी. मोलेर के सीईओ कीथ स्वेंडसेन से भी मुलाकात की।
पीएमओ ने बताया, "प्रधानमंत्री ने गिफ्ट सिटी में उनके विस्तार की योजनाओं का स्वागत किया। उनकी चर्चा में महत्वपूर्ण विषयों जैसे हरित हाइड्रोजन और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को शामिल किया गया।"
उन्होंने डीकिन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर इयान मार्टिन के साथ भी एक बैठक की।
Professor Iain Martin, Vice Chancellor of Deakin University Meeting PM Narendra Modi in Gandhinagar
- फोटो : X/@PMOIndia
पीएमओ ने एक्स में एक पोस्ट में बताया, "उन्होंने साइबर सुरक्षा के संबंध में सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग बढ़ाने पर एक उपयोगी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग करने के लिए डीकिन विश्वविद्यालय का भी स्वागत किया।"
वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट' को अब तक का सबसे बड़ा आयोजन माना जा रहा है। जो 10-12 जनवरी के दौरान आयोजित किया जाएगा और इसमें लगभग 100,000 विजिटर्स के शामिल होने की उम्मीद है। जिनमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बिजनेस लीडर, मंत्री और 133 देशों के राजनयिक शामिल हैं।
अरबपति मुकेश अंबानी और गौतम अडानी, टाटा समूह के अध्यक्ष, माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट के गूगल और टोयोटा के अधिकारियों के इस कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। जो चिपमेकिंग से लेकर ग्रीन एनर्जी (हरित ऊर्जा) और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण तक के क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।