फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी सूत्र: पीएम मोदी के काफिले में शामिल Maybach पर चर्चा देश हित में नहीं, सुरक्षा कारणों से बदली कार

Wed, 29 Dec 2021 01:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा के सुरक्षा काफिले में शामिल हुई नई कार Mercedes Maybach (मर्सिडीज मेबैक) की कीमत और अन्य डिटेल्स पर अटकलों के बीच, सरकारी सूत्रों ने बुधवार को कहा कि नई कारें अपग्रेड नहीं की गई हैं, बल्कि इन्हें रूटीन के तहत रिप्लेस किया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा के सुरक्षा काफिले में शामिल हुई नई कार Mercedes Maybach (मर्सिडीज मेबैक) की कीमत और अन्य डिटेल्स पर अटकलों के बीच, सरकारी सूत्रों ने बुधवार को कहा कि नई कारें अपग्रेड नहीं की गई हैं, बल्कि इन्हें रूटीन के तहत रिप्लेस किया गया है। क्योंकि बीएमडब्ल्यू ने पीएम द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे मॉडल को बनाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


कीमत पर गलत जानकारी
पीटीआई के हवाले से एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, "मीडिया की अटकलों की तुलना में नई कार की कीमत काफी कम है। दरअसल यह मीडिया में बताई जा रही कीमत का लगभग एक तिहाई है।" मीडिया के एक वर्ग में मेबैक कार की कीमत 12 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है। 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की नई कार: सुरक्षा काफिले में शामिल हुई नई Mercedes-Maybach S650, बम धमाके और गोलियां बेअसर
विज्ञापन

Mercedes Maybach S650 Guard - फोटो : Mercedes
सुरक्षा नियम के तहत फैसला
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि एसपीजी के सुरक्षा नियमों के तहत सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किए गए वाहनों को बदलने के लिए छह साल का मानक तय है। और पीएम मोदी के लिए पिछली कारों का इस्तेमाल आठ साल तक किया गया था। ऑडिट होने पर इस पर आपत्ति हुई और यह टिप्पणी की गई कि सुरक्षा हासिल किए जाने वाले के जीवन से समझौता किया जा रहा है। 

Vladimir Putin, PM Modi - फोटो : For Reference Only
देश हित में नहीं यह चर्चा
सूत्र ने बताया, "सुरक्षा विवरण खरीद से संबंधित फैसले सुरक्षा किए जा रहे व्यक्ति की सुरक्षा खतरे की आशंका पर आधारित होते हैं। इन फैसलों को सुरक्षा हासिल करने वाले व्यक्ति के विचारों से इतर, एसपीजी द्वारा स्वतंत्र रूप से लिया जाता है। संरक्षित व्यक्ति की कार की सुरक्षा फीचर्स पर व्यापक चर्चा राष्ट्रीय हित में नहीं है क्योंकि यह सार्वजनिक जीवन में बहुत सारे गैर-जरूरी डिटेल्स पहुंचाता है। इससे सुरक्षा हासिल करने वाले के जीवन को खतरा पहुंच सकता है।" 
विज्ञापन

सोनिया गांधी और राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
पीएम ने नहीं बताई अपनी पसंद
अधिकारियों ने जोर देकर कहा कि पीएम मोदी ने नई कार खरीदने में अपनी कोई पसंद नहीं बताई। अधिकारियों ने इस संदर्भ में जिक्र किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अतीत में रेंज रोवर्स का इस्तेमाल किया था जो वास्तव में तत्कालीन प्रधान मंत्री के लिए खरीदे गए थे। बीएमडब्ल्यू की कारें उन कारों में से हैं जिनका इस्तेमाल प्रधानमंत्री द्वारा वर्षों से किया जाता रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें