फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Move OS3: ओला ने सभी ग्राहकों को नए साल से पहले दिया तोहफा, रोल-आउट किया मूव ओएस3

Thu, 22 Dec 2022 07:32 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओला की ओर से सभी ग्राहकों को नए साल का तोहफा दिया गया है। कंपनी की ओर से मूव ओएस3 अपडेट रोल आउट की शुरूआत कर दी गई है। अब बदलाव के साथ ओला ग्राहकों को कैसे फीचर्स मिलेंगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
For Reference Only - फोटो : ola electric

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन कंपनी ओला की ओर से ग्राहकों के लिए मूव ओएस 3 का सार्वजनिक रोल-आउट शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। कितने ग्राहकों को यह अपडेट मिलेगा और इसकी क्या खासियत हैं। इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

मूव ओएस3 रोल आउट

2 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ओला की ओर से आखिरकार मूव ओएस3 का सार्वजनिक रोल आउट शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से करीब एक लाख से ज्यादा ग्राहकों को इसकी अपडेट मिलेंगी। ओएस अपडेट करने के बाद तकनीकी तौर पर ओला के स्कूटर्स काफी एडवांस हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन

संस्थापक ने कही यह बात

3 of 7
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : सोशल मीडिया
ओला इलेक्ट्रिक के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि वादे के मुताबिक, हमने इस हफ्ते सभी ओला एसवन ग्राहकों के लिए मूव ओएस 3 को रोल आउट करना शुरू कर दिया है। यह एक साल के भीतर हमारा तीसरा बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। मुझे अपने इंजीनियर्स पर इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता था, जो इतनी तेजी से विश्व स्तरीय तकनीक को क्रियान्वित करने की कोशिश कर रहे हैं। ओला में, हमारा लक्ष्य बेहतरीन उत्पादों को बनाना है और फिर उन्हें और बेहतर बनाने का प्रयास करना है। मूव ओएस 2 अपने समय से बहुत आगे है, दो पहिया में अपनी तरह की पहली सुविधाएँ पेश करते हुए, मूव ओएस 3 भारत के पसंदीदा स्कूटर को अधिक बेहतर बना देगा।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

अपग्रेड के बाद मिलेंगे ये फीचर्स

4 of 7
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola india
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक बार ओएस अपडेट करने के बाद एसवन प्रो और एसवन ग्राहकों को परफॉर्मेंस, एक्सेस और कनवीनियंस से जुड़े 50 से ज्यादा फीचर्स और सुधार देखने को मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
विज्ञापन

बेहतर होगी परफॉर्मेंस

5 of 7
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola
अपडेट के बाद स्कूटर में हाइपर चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। ओला के हाइपर चार्जिंग नेटवर्क पर स्कूटर को सिर्फ 15 मिनट चार्ज करके 50 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसके साथ ही एडवांस री-जनरेटिव के लिए सेटिंग मिलेंगी। जिससे स्कूटर की रेंज को और बेहतर किया जा सकेगा। स्कूटर में अपडेट करने के बाद वेकेशन मोड भी मिलेगा जिसके जरिए 200 दिनों तक स्कूटर को बिना चार्ज किए रखा जा सकेगा। इस मोड में स्कूटर की पावर को लंबे समय तक बचाकर रखा जा सकता है। हिल होल्ड फीचर के साथ ही स्कूटर को पहाड़ों में ढलान पर पीछे जाने से रोकने में मदद मिलेगी। हालांकि अभी हिल होल्ड फीचर को बीटा स्टेज में रखा गया है लेकिन जल्दी ही इसे भी रोल आउट किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च
विज्ञापन

एक्सेस में होगा परिवर्तन

6 of 7
ओला मूव ओएस 3 सॉफ्टवेयर अपडेट - फोटो : ola
प्रॉक्सिमिटी लॉक और अनलॉक कंपनी की ओर से दिया गया शानदार फीचर है। एक बार स्कूटर में नया सॉफ्टवेयर अपडेट करने के बाद स्कूटर को मैनुअल तरीके से लॉक या अनलॉक करने की जरूरत ही खत्म हो जाएगी। अपडेट के बाद स्कूटर के पास आते ही ये अनलॉक हो जाएगा और दूर जाते ही स्कूटर लॉक हो जाएगा। दुनियाभर की कुछ प्रीमियम बाइक्स में ये फीचर मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को वाई-फाई की सुविधा भी स्कूटर में मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
विज्ञापन
विज्ञापन

मूड के हिसाब से बदलेगी सेटिंग

7 of 7
ओला मूव ओएस 3 सॉफ्टवेयर अपडेट - फोटो : ola
मूव ओएस 3 अपडेट करने के बाद स्कूटर में मूड के हिसाब से सेटिंग को बदला जा सकेगा। इसके लिए बोल्ट, विटेंज और एक्लिप्स की तीन सेटिंग मिलेंगी, जिससे स्कूटर की आवाज और डैशबोर्ड की सेटिंग में आसानी से बदलाव किया जा सकेगा। इसके अलावा पार्टी मोड, ब्लूटूथ कॉलिंग, सेफ्टी लाइट और एप में जरूरी डॉक्यूमेंट्स को रखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Flex Fuel: महंगे पेट्रोल डीजल की जगह लेगा फ्लेक्स फ्यूल, प्रदूषण पर लगाम लगाने का यह है प्लान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें