फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola Electric Scooter: ओला करने जा रही है ऐसा काम, इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वालों को होगा बड़ा फायदा

Mon, 07 Nov 2022 05:11 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ओला की ओर से अब नए नियम से डिलीवरी की जाएगी। इससे ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन
1 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola

देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करने वाली कंपनी ओला की ओर से ग्राहकों के लिए अच्छी खबर आई है। अब कंपनी नए नियम के मुताबिक स्कूटर की डिलीवरी करेगी, जिससे ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा।

विज्ञापन

क्या है नया नियम

2 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : सोशल मीडिया

ओला अब अपने स्कूटर्स की डिलीवरी नए नियम के मुताबिक करेगी। इसके मुताबिक अब कंपनी का स्कूटर बुक करवाने वालों को डिलीवरी के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। कंपनी के मुताबिक अब जल्द ही बुकिंग करने के दो से तीन दिन में ही स्कूटर की डिलीवरी कर दी जाएगी। हालांकि दिन और समय इस पर निर्भर करेगा कि बुकिंग किस शहर में हो रही है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

विज्ञापन

किसने की घोषणा

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि अगले सप्ताह से, हम पूरे भारत में ग्राहकों को उसी दिन या 2-3 दिनों के अंदर डिलीवरी करेंगे। सटीक दिन आपके खास शहर में रजिस्ट्रेशन करने में लगने वाले समय पर निर्भर करता है।

हमारे एक्सपीरियंस सेंटर पर जाएं या ऑनलाइन ऑर्डर करें। कंपनी के स्कूटर को टेस्ट राइड के दौरान भी ऑर्डर किया जा सकता है। ऑर्डर करने के बाद डिलीवरी कुछ दिनों में होगी!

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

पोर्टफोलियो में हैं तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर

4 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola

ओला की ओर से देशभर में तीन स्कूटर की पेशकश की जाती है। इनमें ओला एसवन एयर, ओला एसवन और एसवन प्रो हैं। तीनों ही स्कूटर को ऑनलाइन या कंपनी के शोरूम पर जाकर बुक करवाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

विज्ञापन

कितनी है रेंज

5 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola
ओला एसवन एयर को सिंगल चार्ज में एआरएआई के मुताबिक 101 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। लेकिन कंपनी का कहना है कि उनके इस स्कूटर को सिंगल चार्ज के बाद 76 किलोमीटर तक चला सकते हैं। इसी तरह ओला एसवन को एआरएआई के मुताबिक 141 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, लेकिन कंपनी के मुताबिक इसकी रेंज 128 किलोमीटर तक है। ओला एसवन प्रो की एआरएआई के मुताबिक रेंज 181 किलोमीटर है, जबकि कंपनी के मुताबिक इसे सिंगल चार्ज में 170 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कीमत

6 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola
ओला का सबसे सस्ता स्कूटर एसवन एयर है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 84999 रुपये है। इसके बाद ओला का एस वन स्कूटर आता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 99999 रुपये है। ओला की ओर से एसवन प्रो को भी ऑफर किया जाता है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 129999 रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें