फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ola December Offer: ओला लाई दिसंबर टू रिमेम्बर ऑफर, जानें इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर कितनी मिल रही छूट

Tue, 06 Dec 2022 10:12 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओला इलेक्ट्रिक की ओर से दिसंबर महीने में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। कंपनी साल के आखिरी महीने में नए ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर पेश कर रही है।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : ola electric

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक दो पहिया बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की ओर से साल के आखिरी महीने में नया स्कूटर खरीदने पर दिसंबर टू रिमेम्बर के तहत बेहतरीन ऑफर दिए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से क्या ऑफर मिल रहे हैं, इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

क्या है दिसंबर टू रिमेम्बर ऑफर

2 of 6
eicma 2022 में ओला इलेक्ट्रिक - फोटो : ola india
इस ऑफर के तहत ओला इलेक्ट्रिक 31 दिसंबर 2022 तक नए स्कूटर खरीदने पर आकर्षक ऑफर दे रही है। ऑफर के तहत ग्राहकों को एक साल तक फ्री सर्विस और इतने ही समय के लिए हाइपरचार्ज नेटवर्क का मुफ्त उपयोग जैसे ऑफर की पेशकश की जा रही है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
विज्ञापन

मिल रहा जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प

3 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola india
कंपनी की ओर से दिसंबर महीने में फ्री सर्विस और हाइपरचार्ज नेटवर्क के फ्री उपयोग के साथ ही नया स्कूटर खरीदने पर जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प दिया जा रहा है। इसी के साथ कंपनी की ओर से 8.99 प्रतिशत के ब्याज के साथ सिर्फ 2499 रुपये की ईएमआई, जीरो प्रोसेसिंग फी के साथ ही क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: स्कूटर के बाद अब ओला कर रही इलेक्ट्रिक बाइक लाने की तैयारी, जानें कब तक होगी लॉन्च

मुफ्त भी मिलेंगे स्कूटर

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से दस ओला एसवन प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी फ्री में देने का एलान किया गया है। फ्री स्कूटर लेने के लिए ओला एक्सपीरियंस सेंटर जाकर स्कूटर की टेस्ट राइड लेकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कुछ समय बाद कंपनी एक कार्यक्रम में दस विजेताओं को फ्री में स्कूटर देगी।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: नवंबर में भी ओला स्कूटर्स ने चलाया जादू, 30 दिन में बिके 20 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर
विज्ञापन

कंपनी के पोर्टफोलियो में हैं ये स्कूटर

5 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : सोशल मीडिया
ओला इलेक्ट्रिक की ओर से मौजूदा समय में तीन स्कूटर्स की भारतीय बाजार में बिक्री होती है। इनमें एस वन, एस वन एयर और एस वन प्रो हैं। दिवाली से पहले ही कंपनी ने अपने सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर एस वन एयर को 84,999 रुपये में लॉन्च किया था। कंपनी के मुताबिक ओला एस वन एयर की बुकिंग फरवरी 2023 में शुरू होगी और डिलीवरी अप्रैल 2023 से शुरू होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric: ओला कर रही ऑफलाइन बिजनेस पर फोकस, जानें किन बड़े शहरों में खोले एक्सपीरियंस सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है स्कूटर की कीमत

6 of 6
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola
ओला का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर एसवन एयर है और इस स्कूटर को अक्तूबर के आखिर में लॉन्च किया गया था। कंपनी इस स्कूटर को 84,999 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बेच रही है। ओला का दूसरा स्कूटर एसवन है जिसकी एक्स शोरूम कीमत 99,999 हजार रुपये है। एसवन के अलावा कंपनी एसवन प्रो स्कूटर को 1,29,999 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बेच रही है।

यह भी पढ़ें-  Diesel Autorickshaw: दिल्ली-एनसीआर में बंद होने वाले हैं डीजल ऑटो रिक्शा, केंद्र सरकार ने तैयार की योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें