फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numbers On Tyre: हर टायर पर छपे होते हैं कुछ नंबर, इनमें होती है क्या जानकारी, पढ़ें पूरी डिटेल

Mon, 27 Feb 2023 11:49 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास कार, बाइक या किसी भी तरह का वाहन है तो उसके टायर्स पर कुछ खास नंबर छपे होते हैं। इन नंबर्स का क्या मतलब होता है और यह कैसे सही टायर को चुनने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

किसी भी वाहन के लिए जितना जरूरी अन्य हिस्से होते हैं, उतने ही जरूरी टायर होते हैं। वाहन को सही तरह से चलाने के लिए सही टायर की जरूरत होती है। अगर आप भी अपनी कार, बाइक, स्कूटर या अन्य किसी वाहन के लिए नए टायर लेने जा रहे हैं तो हम आपको इस खबर में यह बता रहे हैं कि टायर में छपे नंबरों के जरिए आप किस तरह अपने वाहन के लिए सही टायर खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

हर टायर पर होते हैं नंबर

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

देश ही नहीं दुनियाभर में चलने वाले वाहनों पर कुछ खास नंबर छपे होते हैं। इन नंबरों के जरिए आप टायर की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। टायर बदलने के समय भी यह जानकारी काफी काम आती है। इसमें टायर के साइज, टाइप और परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी होती है। इसमें छपे नंबर का अलग मतलब होता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

विज्ञापन

पहले तीन नंबर से मिलेगी यह जानकारी

3 of 6
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला

टायर की साइड वॉल पर जो नंबर मिलते हैं, उनसे आप टायर की पूरी जानकारी ले सकते हैं। पहले तीन नंबर्स के जरिए आप टायर की चौड़ाई की जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह जानकारी अलग-अलग टायर पर अलग-अलग होती है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका

अगले दो नंबर भी हैं खास

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

पहले तीन नंबर के बाद टायर पर दो और नंबर छपे होते हैं। जहां पहले तीन नंबर टायर की चौड़ाई की जानकारी देते हैं वहीं उसके बाद के दो नंबर के जरिए प्रोफाइल की जानकारी मिलती है। मान लें कि अगर टायर के पहले तीन नंबर 205/50 है तो इसका मतलब साइडवॉल की चौड़ाई 205 एमएम है जिसका 50 प्रतिशत यानि 102.5 एमएम प्रोफाइल है।
 

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

विज्ञापन

अब मिलेगी बनने की जानकारी

5 of 6
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
शुरू के पांच नंबर के बाद अंग्रेजी का एक शब्द आर होता है जिसके साथ दो अंकों का नंबर होता है। उदाहरण के लिए यहां पर R 14 या R17 लिखा होता है। इनमें आर का मतलब रेडियल से होता है जो आजकल के वाहनों में सामान्य होता है। इससे टायर के बनने की जानकारी मिलती है। इसके बाद के दो अंक से रिम के साइज की जानकारी मिलती है। अगर आर के साथ 14 लिखा है तो उस वाहन में रिम 14 इंच का है जबकि 17 या 16 लिखे होने पर रिम का साइज 17 या 16 इंच होगा।

यह भी पढ़ें - High Beam Light: हाई बीम पर चलाते हैं कार तो हो जाएं सतर्क, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना वजन उठाया जा सकता है

6 of 6
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
टायर पर इस बात की भी जानकारी मिलती है कि वह कितना वजन उठा सकता है। यह जानकारी आखिर के दो अंकों से मिलती है। अगर टायर पर 91 लिखा है तो वह सही हवा का प्रैशर होने पर 615 किलोग्राम तक का वजन उठा सकता है। वहीं अगर टायर पर 89 लिखा है तो वह 580 किलोग्राम का वजन उठा सकता है।

यह भी पढ़ें - Air Pollution: बढ़ते प्रदूषण के बीच कैसे चलाएं कार, अपनाएं ये तीन टिप्स नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें