फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha EV: अब यामाहा भी लाने जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटर, ओला, एथर, हीरो, टीवीएस को मिलेगी बड़ी चुनौती

Tue, 08 Nov 2022 12:09 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में अब यामाहा की ओर से भी नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाया जा सकता है। यामाहा के इलेक्ट्रिक स्कूटर में एंट्री के बाद बाजार में पहले से मौजूद कई कंपनियों को चुनौती मिलेगी।

विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

जापानी दो पहिया कंपनी यामाहा की ओर से भी इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले साल की शुरूआत में लाया जा सकता है। इस स्कूटर से किसे मिलेगी चुनौती और क्या होंगे फीचर्स, आइए जानते हैं।

विज्ञापन

कैसे होंगे फीचर्स

2 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारत में यामाहा की ओर से पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी के पहले स्कूटर में कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। इनमें एलईडी लाइट्स, आरामदायक सीट, अंडर सीट स्टोरेज, डिस्क ब्रेक, एबीएस, चौड़े टायर, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डिजिटल डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स होंगे।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

कैसी होगी बैटरी

3 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यामाहा के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर में फीचर्स और लुक के साथ ही बैटरी और मोटर पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। इस स्कूटर में दमदार बैटरी लगाई जा सकती है, जिससे सिंगल चार्ज में स्कूटर को करीब 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। उम्मीद है कि स्कूटर के एक से ज्यादा वैरिएंट लाए जा सकते हैं, जिससे ग्राहकों को विकल्प मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

पहले इन देशों में पेश होगा इलेक्ट्रिक स्कूटर

4 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
जापानी कंपनी लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस कर रही है। कंपनी के सीईओ योशिहिरो हिदाका पहले ही बता चुके हैं कि कंपनी की ओर से जल्द ही पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लाया जा सकता है। इस स्कूटर को सबसे पहले एशियाई देशों में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहनों पर है फोकस

5 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
इलेक्ट्रिक स्कूटर के अलावा कंपनी आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बाइक भी ला सकती है। कंपनी साल 2050 तक 90 फीसदी पोर्टफोलियो को इलेक्ट्रिक करने की तैयारी कर रही है। कंपनी को अच्छे से जानकारी है कि अगर भविष्य में बाजार में बेहतर तरीके से चुनौती देनी है तो इलेक्ट्रिक वाहनों पर फोकस करना ही होगा।

यह भी पढ़ें -स्टोरेज के मामले में कौन सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

किसे मिलेगी चुनौती

6 of 6
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय बाजार में लगातार नए इलेक्ट्रिक वाहन आ रहे हैं। लेकिन बड़ी कंपनियों की ओर से अभी भी इस सेगमेंट में काफी कम वाहन लाए गए हैं। ऐसे में अगर यामाहा जैसी बड़ी कंपनी की ओर से इस सेगमेंट में उत्पाद लाया जाता है तो इससे कई कंपनियों को चुनौती मिलेगी। यामाहा के इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने के कारण हीरो विदा, ओला एसवन, एथर 450 एक्स, बाउंस इनफिनिटी ई1, टीवीएस आई क्यूब जैसे स्कूटर्स को चुनौती मिलना तय है।

यह भी पढ़ें - OLA Vs Honda: ओला का यह स्कूटर देता है पेट्रोल वाले एक्टिवा को चुनौती, जानें कौन सा विकल्प आपके लिए है बेहतर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें