For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
अभी तक सरकार विदेश से इंपोर्ट की जाने वाली कारों के ऊपर कस्टम ड्यूटी के तौर पर एसडब्ल्यूएस यानि कि सोशल वेलफेयर सरचार्ज वसूलती थी। जिसे अब खत्म कर दिया गया है। पहले सीकेडी यूनिट वाली कारों पर 30 फीसदी ड्यूटी के अलावा तीन फीसदी सोशल वेलफेयर सरचार्ज लगता था, जिसे अब जीरो कर दिया गया है। वहीं आईसीई और इलेक्ट्रिक सीबीयू कारों पर 60 फीसदी ड्यूटी के साथ छह फीसदी का एसडब्ल्यूएस लगाया जाता था, लेकिन अब इसे भी पूरी तरह से हटा दिया गया है और ड्यूटी को 70 प्रतिशत कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत