फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan GT-R: निसान जीटी-आर का उत्पादन हुआ बंद, आखिरी मॉडल R35 के साथ विदाई, जानें डिटेल्स

Wed, 27 Aug 2025 07:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निसान ने मिडनाइट पर्पल टी-स्पेक आर35 जीटी-आर पेश किया, जो सबसे लंबे समय तक चलने वाली जीटी-आर पीढ़ी की अंतिम कार है। जिसने अपने 18 साल के सफर को विराम दिया है।
विज्ञापन
Nissan GT-R R35 - फोटो : Nissan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी कार निर्माता Nissan (निसान) ने आखिरकार अपनी मशहूर स्पोर्ट्स कार GT-R का उत्पादन बंद कर दिया है। गॉडजिला के नाम से मशहूर इस प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स कार की सबसे लंबे समय से चली आ रही पीढ़ी को Midnight Purple T-Spec R35 GT-R (मिडनाइट पर्पल टी-स्पेक R35 GT-R) लॉन्च करके अलविदा कह दिया। यह R35-पीढ़ी की आखिरी निसान GT-R थी जिसका उत्पादन शुरू हुआ। R35 जेनरेशन का मॉडल 18 साल तक बाजार में रहा। इस जेनरेशन की कुल 48,000 यूनिट्स बनीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - E20 Petrol: रेनो ट्राइबर 2022 ई20-ईंधन के अनुकूल नहीं, वाहन मालिक के सामने दुविधा- किसकी बात पर यकीन करें!

T-Spec: एक खास विदाई
T-Spec मॉडल ने इस GT-R परिवार को शानदार विदाई दी। यह मॉडल स्टैंडर्ड GT-R और ट्रैक-फोकस्ड NISMO वेरिएंट के बीच का संतुलन पेश करता था। इसमें ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V6 इंजन से 557 bhp की पावर, हल्के अलॉय व्हील्स और हेरिटेज कलर थे, जो पुराने GT-R मॉडल्स का सम्मान करते हैं।

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: फास्टैग वार्षिक पास से NHAI पर पड़ सकता है ₹4,500 करोड़ का बोझ, ICRA का अनुमान

यह भी पढ़ें - Expressway: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए NHAI की 18 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी, जानें डिटेल्स 

Nissan GT-R R35 - फोटो : Nissan
हर जेनरेशन की अपनी पहचान
Nissan GT-R के हर जेनरेशन की अलग पहचान रही। ऑरिजिनल मॉडल Datsun 510 और BMW E9 के बीच का था। R32 Skyline GT-R एक पावरफुल टूरिंग कार थी। R34, जो आखिरी मैनुअल ट्रांसमिशन GT-R थी, फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म की वजह से काफी लोकप्रिय हुई। इसके बाद R35 आया, जो लगभग दो दशक तक बना रहा और प्रोडक्शन से बाहर हो गया। R35 तकनीक के नजरिए से बेहद एडवांस्ड कार थी।

यह भी पढ़ें - TVS Raider Super Squad Edition: टीवीएस रेडर सुपर स्क्वाड एडिशन में दो नए मार्वल-थीम वाले वेरिएंट्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - Two-Wheelers: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में FY26 में 6-9 प्रतिशत उछाल की उम्मीद, ICRA का अनुमान

भविष्य की उम्मीद
Nissan GT-R के उत्पादन का बंद होना कार प्रेमियों के लिए निराशाजनक है। फिलहाल कंपनी के पास अगले जेनरेशन का कोई प्लान नहीं है। लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया है कि GT-R नाम भविष्य में लौटेगा। संभव है कि यह अगली बार किसी इलेक्ट्रिक फॉर्म में आए। फिलहाल कंपनी की वित्तीय स्थिति इतनी मजबूत नहीं है। इसलिए सुपरकार्स की बजाय मुनाफा कमाने वाले एसयूवी और क्रॉसओवर कारों पर ध्यान केंद्रित है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल से माइलेज 2-5 प्रतिशत तक हो सकता है कम! क्या है विशेषज्ञों की राय 

यह भी पढ़ें - Ethanol: केंद्र की 20 प्रतिशत इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका 
विज्ञापन

Nissan GT-R R35 - फोटो : Nissan
भारत में GT-R का अनुभव
निसान ने पिछले दशक में GT-R को भारतीय बाजार में भी पेश किया था। लेकिन गॉडजिला का भारत में प्रदर्शन ज्यादा समय तक नहीं चला। और कारोबार के नजरिए से यह रुक गया। कुल मिलाकर, R35 जेनरेशन का GT-R अपने लंबे सफर के बाद कार प्रेमियों को यादों में छोड़ गया। 

यह भी पढ़ें - ABS vs Combi Brakes: ABS ब्रेक क्या है और यह CBS से कैसे अलग है? आपकी बाइक के लिए क्या है सबसे सुरक्षित? 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: दिल्ली-चंडीगढ़ हाइवे पर लगभग 30% निजी कारें इस्तेमाल कर रही हैं वार्षिक फास्टैग पास 
 

यह भी पढ़ें - GST on Vehicles: जीएसटी में देरी हुई तो फीकी पड़ सकती है ऑटो सेक्टर की त्योहारों की बिक्री, डीलर्स की चेतावनी 

यह भी पढ़ें - Suzuki: तोशिहिरो सुजुकी का बड़ा एलान- सुजुकी भारत में करेगी 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश 


यह भी पढ़ें - Bike Taxi: कर्नाटक में फिर से बंद हुई बाइक टैक्सी, रैपिडो ने शुरी की 'बाइक डायरेक्ट', जानें डिटेल्स 

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: 'दिल्ली बनेगी देश की ईवी कैपिटल, 2026 तक राजधानी में दौड़ेंगी 8,000 इलेक्ट्रिक बसें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें