फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Supplier: निसान के प्रमुख आपूर्तिकर्ता मरेली ने दिवालियापन के लिए किया आवेदन, जानें क्यों उठाया यह कदम

Thu, 12 Jun 2025 02:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nissan (निसान) को कार के पुर्जे सप्लाई करने वाली मशहूर जापानी कंपनी मरेली कॉर्पोरेशन ने अमेरिका में चैप्टर 11 के तहत दिवालिया संरक्षण की अर्जी दी है।
विज्ञापन
Japanese auto parts company Marelli Corp - फोटो : Marelli
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Nissan (निसान) को कार के पुर्जे सप्लाई करने वाली मशहूर जापानी कंपनी मरेली कॉर्पोरेशन ने अमेरिका में चैप्टर 11 के तहत दिवालिया संरक्षण की अर्जी दी है। यह कदम कंपनी ने लंबे समय से चल रही वित्तीय अनिश्चितताओं और कर्जदाताओं के साथ चल रही बातचीत में ठहराव के बाद उठाया है।
विज्ञापन


1.1 अरब डॉलर की फाइनेंसिंग और कर्जमाफी की योजना
मरेली ने अपने बयान में बताया कि उसे अपने लेनदारों से 1.1 अरब डॉलर की फाइनेंसिंग का वादा मिला है। इस रीस्ट्रक्चरिंग प्लान को कंपनी के करीब 80 प्रतिशत लेनदारों ने समर्थन दिया है। कंपनी का कहना है कि दिवालिया प्रक्रिया के बावजूद उसके ऑपरेशन्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इसके अलावा, मरेली ने बताया कि उसका पूरा सुरक्षित कर्ज माफ कर दिया जाएगा। बुधवार को कोर्ट में दायर दस्तावेजों के अनुसार, कंपनी पर कुल 4.9 अरब डॉलर का कर्ज है।
विज्ञापन


निसान के लिए भी चिंता की बात
चूंकि मरेली निसान की एक प्रमुख सप्लायर है और निसान पहले से ही खुद को संभालने की कोशिश कर रहा है। इसलिए मरेली की मौजूदा स्थिति पर पूरी इंडस्ट्री की नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें - Maps: आंख मूंदकर भरोसा ना करें! नेविगेशन मैप की गलती से कार अधूरे फ्लाईओवर से जा गिरी, देखें वीडियो

वैश्विक व्यापार युद्ध का भी असर
दस्तावेजों में मरेली ने कहा कि वैश्विक ट्रेड वॉर का उसके लिक्विडिटी यानी नकद प्रवाह पर बड़ा असर पड़ा है। कंपनी के कारोबार का बड़ा हिस्सा इंपोर्ट-एक्सपोर्ट पर निर्भर है और ऑटो सेक्टर पर लगे टैक्स ने स्थिति को और बिगाड़ दिया।

नए कर्जदाता बन सकते हैं मालिक
मरेली ने कहा कि नए 1.1 अरब डॉलर कर्ज देने वाले लेनदार कंपनी की चैप्टर 11 प्रक्रिया पूरी होने के बाद मालिक बन सकते हैं। हालांकि इसके लिए 45 दिन का "ओवरबिड प्रोसेस" भी रखा गया है, जिसमें दूसरी पार्टियां भी बोली लगा सकती हैं।

कोर्ट में दायर दस्तावेजों के मुताबिक, मरेली की कुल संपत्ति और देनदारियां दोनों ही 1 अरब से 10 अरब डॉलर के बीच हैं।

यह भी पढ़ें - Tesla India: टेस्ला ने मुंबई के कुर्ला में लिया 24,565 वर्ग फीट का वेयरहाउस, 24 करोड़ रुपये से ज्यादा में हुआ सौदा

जापानी और विदेशी कर्जदाताओं के बीच बनी सहमति
यह दिवालिया प्रक्रिया उन दो विरोधी कर्जदाता समूहों - जापानी बैंकों और एड हॉक ग्रुप ऑफ सीनियर लेंडर्स - के बीच जारी गतिरोध को भी तोड़ती है।

जापान के तीसरे सबसे बड़े बैंक मिजुहो फाइनेंशियल ग्रुप ने बताया कि उसने मरेली को 237.6 अरब येन (लगभग 1.64 अरब डॉलर) का कर्ज दिया था। लेकिन वह पहले से ही इसके लिए प्रावधान कर चुका है और कंपनी के दिवालिया होने से उसके मुनाफे पर कोई बड़ा असर नहीं होगा।

निसान का समर्थन जारी रहेगा
निसान ने मरेली के इस कदम का समर्थन किया है और कहा है कि वह मरेली और अन्य ग्राहकों के साथ मिलकर सप्लाई चेन में कोई बाधा न आने देने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें - Tesla Robotaxi: एलन मस्क का एलान- 22 जून से ऑस्टिन में शुरू हो सकती है टेस्ला की रोबोटैक्सी सेवा

दो बड़ी कंपनियों के विलय से बनी थी मरेली
मरेली की स्थापना 2019 में मैग्नेती मरेली और जापान की कैलसोनिक कांसेई के विलय से हुई थी। फिएट क्रिसलर (FCA), जो अब स्टेलेंटिस का हिस्सा है, ने मैग्नेती मरेली को कैलसोनिक कांसेई को 5.8 अरब यूरो में बेचा था, जो केकेआर के स्वामित्व में है।

यह भी पढ़ें - Aston Martin Valkyrie LM: रेसिंग की दुनिया को सलाम करती यह हाइपरकार, सिर्फ 10 यूनिट्स ही बनेंगी, जानें क्या है इसमें खास 
विज्ञापन

भारतीय कंपनी मदरसन का भी प्रस्ताव आया था
हाल ही में निक्केई अखबार ने रिपोर्ट दी थी कि भारतीय कंपनी मदरसन ग्रुप ने मरेली के अधिग्रहण के लिए एक प्रस्ताव रखा था। लेकिन यह सौदा जापानी और विदेशी कर्जदाताओं के मतभेद की वजह से सफल नहीं हो सका। 

यह भी पढ़ें - Ducati Scrambler 1100: डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 अब नहीं मिलेगी, भारत समेत दुनियाभर में बंद 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें