मुंबई में बढ़ती पार्किंग की समस्या से निपटने की कोशिश
यह फैसला मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (एमएमआर) में लगातार बढ़ रही पार्किंग की समस्या को देखते हुए लिया गया है। सोमवार को राज्य की नई पार्किंग पॉलिसी को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक हुई, जिसके बाद यह घोषणा की गई।
मंत्री सरनाईक ने कहा, "हम राज्य में नए पार्किंग स्पॉट बनाने की योजना बना रहे हैं। डेवलपमेंट के नियमों का पालन होना चाहिए और फ्लैट बनाते समय बिल्डरों को पार्किंग स्पेस देना जरूरी होगा। अगर खरीदार के पास नगर निकाय से मिला पार्किंग अलॉटमेंट सर्टिफिकेट नहीं है, तो उनकी गाड़ी रजिस्टर नहीं की जाएगी।"
यह भी पढ़ें - Fuel Ban: दिल्ली में एक जुलाई से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा ईंधन, जानिए क्या है पूरा मामला
मनोरंजन क्षेत्रों के नीचे बनेंगे पार्किंग प्लाजा
परिवहन मंत्री ने यह भी माना कि एमएमआर में पार्किंग की काफी भारी कमी है। इसको देखते हुए राज्य का शहरी विकास विभाग अब कुछ तयशुदा मनोरंजन स्थलों के नीचे पार्किंग प्लाजा बनाने की मंजूरी देने पर काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें - AMT Car on Hills: अपनी एएमटी कार को पहाड़ियों पर ले जाने पर है संशय? तो टेंशन फ्री ड्राइविंग के लिए इन तकनीकों को अपनाएं
राज्य में पॉड टैक्सी लाने की भी तैयारी
सरनाईक ने राज्य की एक और बड़ी योजना पॉड टैक्सी नेटवर्क का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके सामने इस प्रोजेक्ट को लेकर एक प्रेजेंटेशन दिया गया है। इसके तहत उन्होंने वडोदरा का दौरा भी किया, जहां दुनिया की पहली कमर्शियल सस्पेंडेड पॉड-कार ट्रांसपोर्ट सिस्टम शुरू होने वाला है।
मंत्री ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र सरकार मीरा-भायंदर और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में भी ऐसी ही पॉड टैक्सी सुविधा लाने की योजना बना रही है। इसका मकसद मेट्रो नेटवर्क से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है।
यह भी पढ़ें - Land Rover Defender: इंडिया-यूके एफटीए से क्या वाकई डिफेंडर एसयूवी की कीमतें 50 प्रतिशत तक घटेंगी? जानें पूरी डिटेल्स
जापान में पहले से लागू है यह नियम
जापान में पहले से ही ऐसा नियम लागू है, जहां नई कार खरीदने के लिए पार्किंग सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है। वहां कार खरीदने से पहले यह सुनिश्चित किया जाता है कि कार खड़ी करने के लिए उपयुक्त जगह उपलब्ध है। गली या सड़क पर रातभर कार खड़ी करना वहां गैरकानूनी है।
यह भी पढ़ें - Hyundai i20: ह्यूंदै i20 को मिला नया वेरिएंट और नए फीचर्स, जानें कीमत और डिटेल्स