फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Expressway In India: देश को मिलेंगे एक्सप्रेस-वे के फायदे, लंबी दूरी भी होगी कुछ घंटों में तय

Tue, 14 Feb 2023 01:49 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में लगातार एक्सप्रेस-वे को बढ़ावा दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि इनके जरिए कितने समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा जा सकेगा।

विज्ञापन
1 of 12
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में एक्सप्रेस-वे की खूबियां बताईं। उन्होंने बताया कि किस तरह से इन एक्सप्रेस-वे के जरिए बेहद लंबी दूरी को भी कुछ घंटों में तय किया जा सकता है। हम इस खबर में बता रहे हैं कि किस एक्सप्रेस-वे के जरिए कितने समय में कितनी दूरी को तय किया जा सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ

2 of 12
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली से मेरठ के बीच करीब 106 किलोमीटर की दूरी है। पहले दिल्ली से गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर होते हुए मेरठ जाने में दो से तीन घंटे का समय लग जाता था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक अब दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद दिल्ली से मेरठ जानें में सिर्फ 40 से 45 मिनट का ही समय लगता है।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती

विज्ञापन

दिल्ली से देहरादून

3 of 12
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

अगर किसी को दिल्ली से देहरादून जाना हो तो इस दूरी को कुछ समय बाद सिर्फ दो घंटे में पूरा किया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका

दिल्ली से हरिद्वार

4 of 12
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली से बड़ी संख्या में लोग गंगा नहाने के लिए हरिद्वार जाते हैं। इसके अलावा देशभर से भी लोग दिल्ली आकर सड़क मार्ग के जरिए हरिद्वार जाते हैं। अभी इसमें करीब चार घंटे का समय लगता है लेकिन नितिन गडकरी के मुताबिक एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद दिल्ली से हरिद्वार जाने में सिर्फ दो घंटे का समय लगेगा।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

विज्ञापन

दिल्ली से चंडीगढ़

5 of 12
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच सफर करने में भी करीब चार से पांच घंटे का समय लगता है। अभी दोनों शहरों के बीच करीब 244 किलोमीटर की दूरी है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक आने वाले समय में दिल्ली से चंडीगढ़ सिर्फ ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादसे

विज्ञापन

दिल्ली से अमृतसर

6 of 12
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली और एनसीआर में सरकार लगातार एक्सप्रेस-वे बना रही है। दिल्ली से अमृतसर के बीच करीब 450 किलोमीटर की दूरी है जिसे तय करने में करीब आठ घंटे का समय लगता है। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक कुछ समय बाद अमृतसर जाने में सिर्फ चार घंटे का समय ही लगेगा।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

विज्ञापन

दिल्ली से कटरा

7 of 12
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते हैं। सड़क के जरिए काफी लंबा समय लगने के कारण ज्यादातर लोग ट्रेन या प्लेन के जरिए जम्मू और कटरा पहुंचते हैं। गडकरी ने बताया कि आने वाले समय में करीब 650 किलोमीटर की दूरी को सिर्फ छह घंटे में तय किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत

दिल्ली से श्रीनगर

8 of 12
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक आने वाले समय में दिल्ली से श्रीनगर सड़क मार्ग के जरिए जाने में सिर्फ आठ घंटे का समय लगेगा। मौजूदा समय में दिल्ली से श्रीनगर जाने में करीब 800 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस दूरी को तय करने में करीब 16 से 18 घंटे का समय लगता है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

दिल्ली से जयपुर

9 of 12
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली से जयपुर जाना अब और आसान हो गया है। हाल में ही पीएम मोदी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के पहले चरण का उद्घाटन किया है। इसके बाद दिल्ली से जयपुर जाने में अब सिर्फ दो घंटे का समय लगेगा। जयपुर के अलावा दौसा जाने में भी सिर्फ ढाई घंटे लगेंगे।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

दिल्ली से मुंबई

10 of 12
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली से मुंबई के बीच नया एक्सप्रेस-वे बन रहा है। पीएम मोदी इसके पहले चरण का उद्घाटन कर चुके हैं, लेकिन एक बार पूरी तरह से शुरू होने के बाद दिल्ली से मुंबई के बीच सफर काफी आसान हो जाएगा। सरकार के मुताबिक इस एक्सप्रेस-वे के जरिए दिल्ली से मुंबई जाने में सिर्फ 12 घंटे का समय लगेगा। अभी दोनों शहरों के बीच सफर करने में करीब 24 घंटे का समय लगता है।

यह भी पढ़ें - Rubber Paint Advantage: कार के निचले हिस्से को जंग से है बचाना, तो जरूर करवाएं यह कोटिंग, जानें फायदे

नागपुर से पुणे

11 of 12
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के दो बड़े शहरों नागपुर और पुणे के बीच भी बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक पहले दोनों शहरों के बीच दूरी तय करने में 14-15 घंटे लगते थे लेकिन अब आठ घंटे में ही इस सफर को पूरा किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ

विज्ञापन

बेंगलुरू से भी सफर आसान

12 of 12
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय मंत्री के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे से बेंगलुरू जाने में भी 11 घंटे लगते थे लेकिन अब एक तिहाई समय में ही इन दोनों शहरों के बीच सड़क मार्ग के जरिए यात्रा संभव हो पाएगी। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक बेंगलुरू से चेन्नई जाने में भी आने वाले समय में सिर्फ दो घंटे का ही समय लगेगा। इसके अलावा मैसर और बेंगलुरू के बीच भी सफर को सिर्फ एक घंटे में पूरा किया जा सकेगा।
 

यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें