फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Bike Launch: 210 सीसी इंजन के साथ फिर लॉन्च हुई नई बाइक, जानें कैसी हैं खूबियां

Tue, 29 Aug 2023 03:40 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय बाजार में 200 सीसी सेगमेंट में एक और बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसमें क्या फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो पहिया वाहन निर्माताओं की ओर से 200 सीसी सेगमेंट में लगातार बाइक्स को पेश और अपडेट किया जा रहा है। आज भी इस सेगमेंट में नई बाइक को लॉन्च किया गया है। हम इस खबर में आपको बाइक के इंजन की जानकारी और उसके फीचर्स की जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


लॉन्च हुई बाइक
हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में नई बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से 210 सीसी की नई करिज्मा को नए वर्जन में लाया गया है। जिसमें कई खूबियों को दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
विज्ञापन


कितना दमदार इंजन
नई करिज्मा एक्सएमआर में कंपनी की ओर से 210 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 25.15 बीएचपी और 20.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बाइक में 210 सीसी इंजन के साथ छह स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

कैसे हैं फीचर्स
हीरो की ओर से करिज्मा एक्सएमआर को सेमी फेयर्ड बाइक के तौर पर लाया गया है। इस बाइक में स्प्लिट सीट, डिजिटल कलर एलसीडी, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फर्स्ट इन सेगमेंट टर्न बाय टर्न नेविगेशन तकनीक, एलईडी डीआरएल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन, ड्यूल एबीएस, ड्यूल डिस्क ब्रेक जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bike Features: ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आती हैं ये छह बेहतरीन बाइक्स, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

किनसे होगा मुकाबला
हीरो की करिज्मा एक्सएमआर बाइक को 200 सीसी सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में करिज्मा एक्सएमआर का मुकाबला बजाज पल्सर, केटीएम, टीवीएस जैसी कंपनियों की बाइक्स के साथ होगा।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

पहले भी आती थी बाइक
करिज्मा नाम से कंपनी ने पहली बार 2003 में बाइक को लॉन्च किया था। जिसके बाद 2006 में अपडेट किया गया था। 2007 में करिज्मा आर और 2009 में इसे करिज्मा जेडएमआर नाम से लाया गया था। 2019 में इसकी मांग में काफी कमी आने के बाद इसे कंपनी की ओर से बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें - Best Electric Scooter: ओला, चेतक, एथर, आई क्यूब को खरीदना है बेहतर, या लें रिवर इंडी इलेक्ट्रिक स्कूटर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें