फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Used Cars: पुरानी कारों के बाजार में इनकी है भारी मांग, टोयोटा,मारुति, ह्यूंदै, होंडा की ये गाड़ियां बनीं पसंद

Thu, 03 Aug 2023 09:51 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में पुरानी कारों का बाजार काफी बड़ा है। इसमें कुछ कारों की सबसे ज्यादा मांग रहती है। ये कौन सी कारें हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
स्विफ्ट स्पोर्ट - फोटो : Suzuki

देश में नई कारों की तरह ही पुरानी कारों को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में कुछ कंपनियों की कुछ कारों की काफी ज्यादा मांग बनी रहती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कंपनी की कौन सी पुरानी कार की बाजार में सबसे ज्यादा मांग बनी रहती है।

विज्ञापन

2 of 7
मारुति स्विफ्ट - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति स्विफ्ट
मारुति की हैचबैक कार स्विफ्ट ऐसी कार है, जिसे यूज्ड कार बाजार में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। स्पोर्टी लुक और बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाली यह कार पेट्रोल के साथ ही सीएनजी के विकल्प के साथ भी आती है। सीएनजी में यह कार एक किलो गैस में 30 किलोमीटर से ज्यादा का एवरेज देती है।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
विज्ञापन

3 of 7
ऑल्टो के10 - फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ऑल्टो
कम बजट में कार खरीदने का सपना पूरा करने वाली यह कार पुरानी कार के बाजार में भी काफी मांग में रहती है। पेट्रोल और सीएनजी के साथ आने वाली यह कार काफी अच्छा एवरेज देती है और इसकी मेंटिनेंस भी काफी कम होती है। जिस कारण इस कार को आसानी से खरीदा जाता है। जानकारी के मुताबिक इसके सीएनजी वैरिएंट से एक किलो सीएनजी से 32 किलोमीटर का एवरेज मिल सकता है।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र

4 of 7
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
मारुति वैगन आर
मारुति की एक और कार वैगन आर को जितना नई कार के तौर पर पसंद किया जाता है। उतना ही इसे पुरानी कार के तौर पर भी पसंद किया जाता है। इसका कारण रखरखाव पर कम खर्च और बेहतरीन एवरेज के कारण इसकी पुरानी कार के तौर पर काफी मांग रहती है। इसे भी पेट्रोल और सीएनजी के विकल्प में ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन

5 of 7
Hyundai i20 N Line - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै आई-20
मारुति के अलावा ह्यूंदै की आई-20 कार को भी पुरानी कार के तौर पर खरीदना पसंद किया जाता है। ज्यादा जगह और आरामदायक सीटों के साथ ही इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलते हैं, जिनमें सनरूफ भी शामिल है। इसकी पुरानी कार बाजार में काफी मांग रहती है। कंपनी की ओर से इसे चार वैरिएंट और तीन इंजन के विकल्प के साथ उपलब्ध करवाया जाता है।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
विज्ञापन

6 of 7
For Reference Only - फोटो : honda cars
होंडा सिटी
मिड साइज सेडान सिटी की भी पुरानी कारों के बाजार में काफी मांग रहती है। कम खर्च में आरामदायक सफर और अच्छे फीचर्स के साथ ही लग्जरी का अनुभव लेने वालों को यह कार काफी ज्यादा पसंद आती है। कंपनी इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन देती है जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
For Reference Only - फोटो : Toyota Bharat
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
टोयोटा की कारों को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इनमें से एक कार इनोवा क्रिस्टा है, जिसे भारत में काफी ज्यादा खरीदा जाता है। यूज्ड कार बाजार में भी इस कार की काफी मांग रहती है। इस एमपीवी को सात और आठ सीटों के विकल्प में उपलब्ध करवाया जाता है और इसका रखरखाव भी काफी कम होने के साथ ही बेहतर एवरेज के कारण इसे पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें