एमजी मोटर्स की ओर से नई इलेक्ट्रिक कार कॉमेट को लॉन्च करने की तैयारियां हो चुकी हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसे कब लॉन्च किया जाएगा और इसमें कैसे फीचर्स को दिया जाएगा।
कब होगी लॉन्च
एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक कार कॉमेट को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की ओर से इसे 26 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
कितनी मिलेगी रेंज
एमजी कॉमेट इलेक्ट्रिक कार को एक बार फुल चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। कार में लगी मोटर से 42 पीएस की पावर और 110 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें 17.3 Kwh का बैटरी पैक होगा। जिसे 3.3 किलोवॉट के चार्जर से 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में करीब सात घंटे का समय लगेगा। इसमें लगी बैटरी को घर में 16 एम्पीयर के सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें -
Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम
कैसे होंगे फीचर्स
कार के इंटीरियर को ड्यूल टोन रखा जा सकता है। इसके साथ ही कार में 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन को दिया जाएगा। इसमें एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो की कनेक्टिविटी को दिया जाएगा। इसके साथ ही दूसरी स्क्रीन भी होगी, जो 10.25 इंच की ही होगी। दूसरी स्क्रीन में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा जिसमें कई तरह की जानकारी मिल पाएगी। कार में म्यूजिक, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, वैदर अपडेट, रियल टाइम ट्रैफिक जैसी कई जानकारी ले पाएंगे।
यह भी पढ़ें -
Sunroof Cars: ये हैं देश की सनरूफ वाली सबसे सस्ती कारें, ड्राइविंग का मजा कर देती हैं दोगुना
कितनी होगी लंबी चौड़ी
एमजी की नई इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2974 एमएम के आस-पास होगी। जबकि इसकी चौड़ाई 1505 एमएम, ऊंचाई 1640 एमएम के आस-पास होगी। इसका टर्निग रेडियस 4.2 मीटर का होगा और इसका व्हीलबेस 2010 एमएम का होगा। इसके साथ कार में क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, एलईडी स्ट्रिप, स्लीक हैडलैंप दिए गए हैं। कार में कुल चार लोगों के बैठने की जगह होगी और 12 इंच के व्हील मिलेंगे। आगे की ओर डिस्क और पीछे की ओर ड्रम ब्रेक्स मिलेंगे। कार में कुल चार रंग के विकल्प मिलेंगे जिनमें बीच बे पैक, सेरेनिटी पैक, सनडाउनर पैक और फ्लेक्स पैक होंगे। इसके साथ ही इसमें सात तरह के स्टीकर के विकल्प भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें -
Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?
सेफ्टी भी खास
सेफ्टी के लिए एमजी ने कॉमेट ईवी में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, टीपीएमएस, फ्रंट एंड रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक और अनलॉक जैसे कई फीचर्स को दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें -
Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
कितनी होगी कीमत
कंपनी की ओर से इसकी जानकारी 26 अप्रैल को दी जाएगी। लेकिन अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत को सात से 10 लाख रुपये के बीच रखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत