फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Passion: होंडा से मुकाबले के लिए हीरो ने बनाया बड़ा प्लान, लाएगी 100 सीसी की नई बाइक

Sun, 23 Apr 2023 03:57 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से जल्द ही नई बाइक को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बाइक कौन सी होगी और किस सेगमेंट में आएगी। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Hero Passion Pro - फोटो : Hero MotoCorp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प की ओर से होंडा को चुनौती देने के लिए नई बाइक को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस बाइक को लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन


किस सेगमेंट में आएगी बाइक
रिपोर्ट्स के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प की ओर से कम्यूटर सेगमेंट की बाइक को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से 100 सीसी सेगमेंट में नई बाइक को लॉन्च किया जाएगा।
 

यह भी पढ़ें - ABS In Bike: बाइक में एबीएस का क्या होता है फायदा, जानें कैसे बचाता है लोगों की जान

विज्ञापन


किस बाइक को लाएगी कंपनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से 100 सीसी सेगमेंट में जिस बाइक को लाया जाएगा। वह पैशन प्लस बाइक हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च से पहले इस बाइक को देशभर के कुछ डीलर्स के पास पहुंचाया भी गया है।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें

पहले भी मिलती थी बाइक

कंपनी की ओर से पहले भी पैशन प्लस बाइक को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता था। लेकिन साल 2019 के दौरान कंपनी ने इस बाइक की बिक्री को बंद कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर इस बाइक को भारतीय बाजार में लाने की तैयारी हो रही है। फिलहाल बाजार में हीरो पैशन और हीरो पैशन प्रो नाम की दो बाइक्स को 110 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी

ग्राहकों को मिलेंगे विकल्प
हीरो की ओर से पैशन प्लस 100 सीसी में लॉन्च होने के बाद कंपनी की ओर से तीन विकल्प मिल पाएंगे। मौजूदा समय में कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में एचएफ डीलक्स और स्प्लेंडर प्लस को ऑफर किया जाता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान

कैसे होंगे फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैशन प्लस में कुछ नए फीचर्स को ऑफर किया जा सकता है। इसमें पहले की तरह ही 97.2 सीसी का इंजन मिलेगा। जिसे बीएस-6 के दूसरे चरण के मुताबिक अपडेट दिया जाएगा। 100 सीसी सेगमेंट की बाइक को इंजन से 7.91 बीएचपी और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें चार स्पीड गियर बॉक्स को दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आई3एस स्टार्ट/स्टॉप तकनीक, एबीएस जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

किसे मिलेगी चुनौती
हीरो की ओर से पैशन प्लस को 100 सीसी सेगमेंट में लॉन्च करने से सीधे तौर पर होंडा की शाइन 100 को चुनौती मिलेगी। होंडा ने मार्च 2023 में ही शाइन को 100 सीसी सेगमेंट में लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान

कब तक होगी लॉन्च
कंपनी की ओर से अभी इस बाइक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी को साझा नहीं किया गया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को कुछ डीलर्स के पास देखा गया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें