फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mercedes-Benz C-Class 2022: मर्सिडीज ने अपनी नई लग्जरी सेडान कार की पेश, 10 मई को होगी लॉन्चिंग, जानें डिटेल्स

Thu, 05 May 2022 01:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई लग्जरी सेडान कार 2022 C-Class (2022 सी-क्लास) से पर्दा उठा दिया है। कंपनी 2022 Mercedes-Benz C-Class को भारतीय बाजार में 10 मई को लॉन्च करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Mercedes Benz C-Class 2022 - फोटो : Mercedes Benz India
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई लग्जरी सेडान कार 2022 C-Class (2022 सी-क्लास) से पर्दा उठा दिया है। कंपनी 2022 Mercedes-Benz C-Class को भारतीय बाजार में 10 मई को लॉन्च करने की तैयारी में है। बेबी एस-क्लास कहे जाने वाली नई सी-क्लास का निर्माण जर्मन कार निर्माता के पुणे के पास चाकन प्लांट में किया जाएगा। मर्सिडीज ने नई सी-क्लास की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। लॉन्चिंग के बाद, मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास तीन वैरिएंट्स - C200, C220d और टॉप-एंड C300d में उपलब्ध कराई जाएगी। यह मॉडल मर्सिडीज के 'रिटेल ऑफ द फ्यूचर' प्रोग्राम के तहत और साथ ही ऑनलाइन भी उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन


ज्यादा लग्जरी फीचर्स
C-Class (सी-क्लास) में लग्जरी फीचर्स को बढ़ाया गया है जिससे यह E-Class (ई-क्लास) और टॉप-ऑफ-द-लाइन S-Class (एस-क्लास) के करीब पहुंचेगी। मर्सिडीज को उम्मीद है कि उसकी नई अपडेटेड सेडान को पहले से कहीं ज्यादा खरीदार मिलेंगे। लॉन्च होने पर नई सी-क्लास का मुकाबला Volvo S60 (वोल्वो एस 60), BMW 3 Series (बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज) और Audi A4 (ऑडी ए4) जैसे कारों से होगा। 

स्पेसिफिकेशंस
पांचवीं पीढ़ी की मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास को तीन वैरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। जिसमें टॉप-ऑफ-द-लाइन C300d के अलावा C200 और C220d शामिल हैं। लग्जरी सेडान में नया 1.5-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन होगा। दोनों इंजन में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलेगा।
विज्ञापन


इंजन और स्पीड
नया पेट्रोल इंजन 201 bhp की अधिकतम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि डीजल इंजन 197 bhp की पावर और 440 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। C300d रेंज में 2.0-लीटर डीजल इंजन का आउटपुट 261 bhp और 550 Nm है। मर्सिडीज का दावा है कि नई सी-क्लास 7.3 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। जबकि टॉप-स्पेक C300d सिर्फ 5.7 सेकेंड में  0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
 

Mercedes Benz C-Class 2022 - फोटो : Mercedes Benz
बुकिंग डिटेल्स
कंपनी ने नई 2022 Mercedes Benz C-Class के लिए बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। सभी संभावित खरीदारों के लिए बुकिंग 1 मई से चालू है। लेटेस्ट मर्सिडीज सी-क्लास के लिए बुकिंग राशि 50,000 रुपये रखी गई है। 

साइज में हुई बड़ी
नई सी-क्लास में कई डिजाइन अपडेट शामिल किए गए हैं। जिसमें इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ स्लीक एलईडी हेडलाइट्स, एक नया ग्रिल और एक नया स्प्लिट एलईडी टेललाइट शामिल है। इस सेडान में 17-इंच या 18-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। मर्सिडीज का कहना है कि नई सी-क्लास अपने पिछले मॉडल की तुलना में साइज में बड़ी है। अब इसमें 25 मिमी लंबा व्हीलबेस दिया गया है, जिससे यात्रियों के लिए ज्यादा जगह मिलती है। 

कलर ऑप्शन
मर्सिडीज C300d को तीन एक्सटीरियर पेंट स्कील के साथ में पेश करेगी जिसमें मैन्युफेक्चर ओपलाइट व्हाइट, कैवनसाइट ब्लू और ओब्सीडियन ब्लैक शामिल हैं। सी-क्लास के निचले दो वैरिएंट्स में सैलेटाइन ग्रे, मोजावे सिल्वर और हाई-टेक सिल्वर में तीन और कलर ऑप्शन मिलेंगे। 
विज्ञापन

Mercedes Benz C-Class 2022 Air Vents - फोटो : Mercedes Benz
मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
नई सी-क्लास के इंटीरियर में भी कई अपडेट मिलेंगे। केबिन में कलर थीम के तीन विकल्प मिलेंगे जिसमें मैकचीटो बेज और सिएना ब्राउन और ब्लैक विद वुड ट्रिम या मेटल ट्रिम शामिल हैं। डैशबोर्ड के सेंटर में लेटेस्ट MBUX सिस्टम और 2.3-इंच फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर से लैस 11.9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। एस-क्लास की तरह, इसके इंफोटेनमेंट स्क्रीन में यूजर्स को फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ अपने प्रोफाइल को सेव करने के लिए बायोमेट्रिक स्कैनर दिया गया है। यह नए डिजाइन के एयर वेंट, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पैसेंजर्स के लिए आर्मरेस्ट, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आती है। 

सेडान पोर्टफोलियो में अहम
Mercedes-Benz C-Class (मर्सिडीज-बेंज सी-क्लास) A-Class Limousine (ए-क्लास लिमोसिन) से ऊपर पोजिशन की गई है। लेकिन कंपनी के सेडान पोर्टफोलियो में बेहद लोकप्रिय E-Class के तहत आती है। हाल के दिनों में, जर्मनों ने अपनी दोनों सेडान और एसयूवी की लोकप्रियता पर जोर दिया है और दोनों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। 

मुकाबला बढ़ा
हाल के दिनों में, Mercedes C-Class को अपने मुख्य प्रतिद्वंदी BMW 3-Series से कड़ी टक्कर मिल रही है।  3 Series Gran Limousine (3 सीरीज ग्रैन लिमोसिन) के लॉन्च ने सेडान को 5 सीरीज के करीब ला दिया है। और यह कुछ ऐसा है जो मर्सिडीज भी लेटेस्ट सी-क्लास के साथ करने की उम्मीद कर रही है, ताकि 'बेबी एस' को लग्जरी सेडान सेगमेंट में कंपनी के अन्य ज्यादा महंगे मॉडल्स के करीब ले जाया जा सके।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें