फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti EV: मारुति ला सकती है इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन, जानें कैसे होंगे फीचर्स और क्या होगी कीमत

Sun, 02 Oct 2022 10:13 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति की ओर से जल्द ही पहली इलेक्ट्रिक कार को पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी एक पेट्रोल कार के इलेक्ट्रिक वर्जन को पेश करेगी। कौन सी हो सकती है ये कार। इस खबर में देखिये। 
विज्ञापन
1 of 6
मारुति ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति भी इलेक्ट्रिक कार के बाजार में कदम रख सकती है। कंपनी की ओर से एक पेट्रोल कार को इलेक्ट्रिक कार के तौर पर पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मारुति की हैचबैक कार हो सकती है।
विज्ञापन

कौन सी होगी कार

2 of 6
मारुति ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी हैचबैक वैगन आर को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश कर सकती है। ऐसा होता है तो ये मारुति की ओर से पेश होने वाली पहली इलेक्ट्रिक कार होगी।
विज्ञापन

कब तक होगी लॉन्च

3 of 6
मारुति ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले दो सालों में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें - Car Headrest: कार में सिर्फ आराम के लिए ही नहीं होता हेडरेस्ट, जरूरत के समय ऐसे बचाता है जान

क्या होगी क्षमता

4 of 6
मारुति ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक कंपनी इसमें कई फीचर्स के साथ बेहतर बैटरी दे सकती है। इसमें लगाई जाने वाली बैटरी सिंगल चार्ज में 200 से 250 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।

ये भी पढ़ें - Windshield Crack: इन कारणों से आता है विंडशील्ड पर क्रैक, जानें कैसे करें बचाव
 
विज्ञापन

कंपनी ने दिखाई थी ईवी की झलक

5 of 6
मारुति ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 के ऑटो एक्सपो के दौरान कंपनी की ओर से अपनी इलेक्ट्रिक कार को शोकेस किया गया था। दो साल पहले कंपनी ने Futuro-e के तौर पर अपनी इलेक्ट्रिक कार की झलक दिखाई थी। तभी से लोग कंपनी की इलेक्ट्रिक कार के आने का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Mountain Driving: पहाड़ों पर कार से घूमने जा रहे हैं, इन पांच बातों को रखें ध्यान, रहेंगे सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी होगी कीमत

6 of 6
मारुति ईवी - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार को दस लाख के अंदर की कीमत में पेश कर सकती है। इस दाम में आने पर ये इलेक्ट्रिक कार टाटा की टियागो ईवी को चुनौती दे सकती है।

ये भी पढ़ें - Zem Car: छात्रों ने कबाड़ से बनाई हवा साफ करने वाली इलेक्ट्रिक कार, इस तरह करती है काम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें