फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti Recall: मारुति की प्रीमियम हैचबैक की सात हजार से ज्यादा यूनिट्स रिकॉल, जानें क्या मिली खामी

Sun, 23 Apr 2023 01:38 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मारुति की ओर से बड़ी संख्या में अपनी प्रीमियम हैचबैक को रिकॉल किया गया है। किस खामी की जानकारी मिलने के बाद कंपनी ने कितनी यूनिट्स को वापस बुलाया है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 7
बलेनो आरएस - फोटो : Maruti Suzuki India Limited

मारुति सुजुकी की ओर से एक बार फिर बड़ी संख्या में रिकॉल किया गया है। कंपनी ने इस बार अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली प्रीमियम हैचबैक की सात हजार से ज्यादा यूनिट्स को रिकॉल किया है। किस खामी के कारण कंपनी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक को बड़ी संख्या में वापस बुलाया है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

किस हैचबैक को किया रिकॉल

2 of 7
2019 Maruti Baleno Facelift
मारुति की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो को रिकॉल किया है। कंपनी की ओर से बलेनो के आरएस वैरिएंट की 7213 यूनिट्स को वापस बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
विज्ञापन

क्या मिली खामी

3 of 7
baleno - फोटो : google
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जिन 7213 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। उनमें ब्रेक पैडल के वैक्यूम पंप में खराबी की जानकारी मिली है। जिसके बाद कंपनी की ओर से रिकॉल जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Maruti Baleno CNG: बलेनो सीएनजी बिगाड़ेगी इन तीन हैचबैक का खेल, सेडान कारों को भी मिलेगी चुनौती

किन यूनिट्स को किया रिकॉल

4 of 7
2019 New Maruti suzuki Baleno RS
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जिन 7213 बलेनो आरएस को वापस बुलाया गया है। उनको 27 अक्तूबर 2016 से लेकर एक नवंबर 2019 के बीच बनाया गया था। इसके पहले और बाद में बनी कारों में इस तरह की खराबी नहीं है इसलिए उन्हें रिकॉल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

कंपनी ने क्या कहा

5 of 7
2019 Maruti Baleno Facelift interior
कंपनी की ओर से जो जानकारी साझा की गई है। उसके मुताबिक ब्रेक पैडल के वैक्यूम पंप में खराबी की जानकारी मिली है। रियर मामलों में कार में ब्रेक लगाते समय ब्रेक पैडल को ज्यादा ताकत के साथ दबाना पड़ता है। जिसके कारण ब्रेक लगाने में परेशानी आ सकती है।

यह भी पढ़ें- Toyota Vs Maruti: टोयोटा ग्लैंजा और मारुति बलेनो में कौन सी सीएनजी हैचबैक है बेहतर, जानें फीचर्स से लेकर कीमत
विज्ञापन

कैसे मिलेगी जानकारी

6 of 7
baleno
कंपनी की ओर से ऐसे ग्राहकों को जिन्होंने इस दौरान बनी यूनिट्स को खरीदा है, उन्हें फोन, मैसेज और ई-मेल के जरिए सूचना दी जाएगी। इसके अलावा वह नजदीकी शोरुम और सर्विस सेंटर से भी इसकी जानकारी ले सकते हैं। जिसके बाद एसयूवी को सर्विस सेंटर ले जाकर चेकिंग करवानी होगी और अगर कोई खामी मिलती है तो उसे बिना किसी चार्ज लिए ठीक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी रिकॉल हुई हैं कारें

7 of 7
बलेनो आरएस - फोटो : Maruti Suzuki India Limited
कंपनी की ओर से पहले भी कई कारों की हजारों यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। बलेनो आरएस के रिकॉल से पहले ब्रेजा, बलेनो, ऑल्टो के-10, ग्रैंड विटारा सहित कई अन्य कारों को भी रिकॉल किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें - Falling Sleep: अगर आपको भी कार चलाते हुए आती हैं नींद, तो करें ये काम, रहेंगे सुरक्षित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें