For Reference Only
- फोटो : maruti suzuki
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अप्रैल महीने में कुल 1.60 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की। कंपनी ने वित्त वर्ष की शुरूआत के पहले महीने में 160529 यूनिट्स की बिक्री की। इनमें रिटेल बिक्री के साथ ही अन्य कंपनियों को दी गई यूनिट्स, एक्सपोर्ट के आंकड़े शामिल हैं। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने कुल 150661 यूनिट्स की बिक्री की थी। कंपनी ने अप्रैल 2023 में ऑल्टो और एस प्रेसो की की कुल 14110, बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, टूर एस और वैगन आर की कुल 74935, सियाज की 1017, ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रॉन्क्स, एस क्रॉस, एक्सएल-6, ग्रैंड विटारा की 36754, ईको की 10504, सुपर कैरी की 2199, अन्य कंपनियों को 4039 और 16971 यूनिट्स एक्सपोर्ट की हैं।
यह भी पढ़ें -
Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र