मारुति सुजुकी की ओर से जल्द ही दो गाड़ियों के हाइब्रिड वैरिएंट्स को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कौन सी गाड़ियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से जल्द ही दो गाड़ियों के हाइब्रिड वैरिएंट को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस कार के हाइब्रिड वैरिएंट्स को कंपनी की ओर से कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
मिलेगा बेहतर एवरेज
अगर कंपनी की ओर से इनके हाइब्रिड वैरिएंट को लॉन्च किया जाता है, तो इसका फायदा ग्राहकों को होगा। क्योंकि हाइब्रिड तकनीक के कारण इन कारों का एवरेज काफी ज्यादा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक इन दोनों ही कारों में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक को लाने के बाद इन्हें एक लीटर पेट्रोल में करीब 35 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। हालांकि कंपनी की ओर से इनमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के साथ ही माइल्ड हाइब्रिड का विकल्प भी दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी