नए जमाने की कारों में कई तरह के फीचर्स को दिया जाता है। जिससे कार चलाना काफी ज्यादा आसान हो गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आपके पास भी ऐसी कार है, जिसमें ड्राइविंग के लिए अलग-अलग मोड्स हैं। तो इनका उपयोग कब-कब किया जा सकता है।
मिलते हैं ये मोड्स
आमतौर पर कारों में ड्राइविंग के लिए गियर ही दिए जाते हैं। लेकिन कुछ कारों में ईको, कम्फर्ट, स्पोर्ट्स जैसे मोड्स दिए जाते हैं। इन मोड्स के सही उपयोग से जहां आप तेल की खपत को कम कर सकते हैं। वहीं इससे आप अपनी सामान्य कार को भी एक स्पोर्ट्स कार की तरह भी चला सकते हैं।
यह भी पढ़ें -
Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
ईको मोड का उपयोग कब करें
ईको मोड अपने नाम की तरह ही होता है। इस मोड पर कार चलाने पर आप तेल की खपत को कम कर सकते हैं। आमतौर पर इस मोड का उपयोग तब करें तब आप शहर में और ट्रैफिक के बीच कार को चलाते हैं। ईको मोड में कार चलाने पर इंजन को अपनी क्षमता से कम पावर जनरेट करनी होती है, इसलिए तेल की खपत भी कम होती है।
यह भी पढ़ें -
Flying Car In India: भारत में कब आएगी फ्लाइंग कार, कितनी सफल होगी और क्या होंगे फायदे-नुकसान जानें सबकुछ
स्पोर्ट्स मोड का उपयोग कब करें
अगर आपको अपनी कार से ज्यादा पावर की जरुरत है। तो आप कार को स्पोर्ट्स मोड में चला सकते हैं। स्पोर्ट्स मोड में कार का इंजन अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करता है और इस मोड में ही कार से सबसे ज्यादा पावर मिलती है। लेकिन इस मोड में कार चलाने पर तेल की खपत भी बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें -
Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
कम्फर्ट मोड का उपयोग कब करें
ईको और स्पोर्ट्स मोड के बीच एक और मोड को दिया जाता है, जिसे कम्फर्ट मोड कहा जाता है। इस मोड में कार का इंजन एक संतुलित पावर को देता है। साथ ही इस मोड में कार चलाने पर तेल की खपत भी सामान्य होती है। इसलिए जब भी आप लंबी दूरी की यात्रा कर रहे हों या फिर हाईवे पर कार चलाते हैं, तो इस मोड का उपयोग करना सबसे बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें-
Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ