फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra Xuv400Verse: पहली इलेेक्ट्रिक एसयूवी के लिए महिंद्रा ने खोला वर्चुअल शोरूम, जानें कैसा होगा अनुभव

Thu, 22 Dec 2022 12:54 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महिंद्रा की ओर से पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सयूवी 400 के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में कंपनी ने एक्सयूवी400वर्स की शुरूआत की है।

विज्ञापन
1 of 5
For Reference Only - फोटो : mahindra electric automobile

एसयूवी बनाने वाली भारतीय कंपनी महिंद्रा की ओर से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एक्सयूवी400 के ग्राहकों को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए खास तरीके से तैयारियां की जा रही हैं। कंपनी की ओर से शुरू किए गए वर्चुअल शोरूम का कैसा अनुभव होगा। इसकी जानकारी हम इस खबर में आपको दे रहे हैं।

विज्ञापन

लॉन्च हुआ मेटावर्स प्लेटफॉर्म

2 of 5
For Reference Only - फोटो : mahindra electric automobile
महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक के ग्राहकों को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए मेटावर्स प्लेटफॉर्म की शुरूआत की गई है। इसके जरिए ग्राहकों को वर्चुअल शोरूम में कार का अनुभव लेने का मौका मिलेगा। कंपनी ने इसे एक्सयूवी400 वर्स का नाम दिया है।

यह भी पढ़ें - PDI Checking: नई कार की डिलीवरी लेने से पहले शोरूम पर जरूर करें ये काम, नहीं तो बाद में होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

चुन सकते हैं अवतार

3 of 5
For Reference Only - फोटो : mahindra electric automobile
मेटावर्स की शुरूआत में कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद के अवतार को चुन सकता है। इसके अलावा वह अपने दोस्त और परिवार को भी इसका हिस्सा बनाने के लिए आमंत्रित कर सकता है। इसमें कंपनी की मर्चेंडाइज के साथ ही एक्सेसरीज की जानकारी भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें - Car Care Tips: जरूरत से ज्यादा धुआं फेंक रही है आपकी कार तो न हों परेशान, सिर्फ पांच पॉइंट में इसकी वजह

मिलेगा डिजिटल अनभव

4 of 5
For Reference Only - फोटो : mahindra electric automobile
एक्सयूवी400वर्स में कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रिक एसयूवी का डिजिटल तरीके से अनुभव ले सकता है। इसमें कार के फीचर्स का अनुभव लेने के साथ ही कार का कलर और फीचर्स को अपने मुताबिक कस्टमाइज भी किया जा सकता है। साथ ही एसयूवी की वर्चुअल टेस्ट ड्राइव भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें -Electric Car And Bike: बिना खरीदे करें इलेक्ट्रिक कार और बाइक की सवारी, यह कंपनी दे रही शानदार ऑफर
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी लॉन्च

5 of 5
For Reference Only - फोटो : mahindra electric automobile
कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी को कुछ समय पहले ही पेश किया गया था। लेकिन उस समय कंपनी की ओर से एसयूवी की कीमत की जानकारी नहीं दी गई थी। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी 2023 में होने वाले ऑटो एक्सपो में महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी400 इलेक्ट्रिक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी को बेस, ईपी और ईएल वैरिएंट में लाया जा सकता है। एसयूवी की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत करीब 15 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

यह भी पढ़ें -  Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें