अगर आपके पास महिंद्रा की एसयूवी है जिसकी सर्विस के अलावा आप रूटीन चैकअप या अन्य किसी परेशानी को ठीक करवाना चाहते हैं तो कंपनी आपको मौका दे रही है। कब और किस तरह आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
देश की सबसे बड़ी एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा की ओर से देशभर में नया अभियान शुरू किया जा रहा है। कंपनी की ओर से देश के सभी शहरों में सर्विस कैंप की शुरूआत 16 फरवरी से होगी जो 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान आप अपनी एसयूवी में किसी भी परेशानी को ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
सर्विस कैंप में होंगे ये काम
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : mahindra auto
कंपनी की ओर से लगाए जाने वाले सर्विस कैंप में एसयूवी की सर्विस, बैटरी चैक-अप, इलेक्ट्रिकल सिस्टम की जांच, सस्पेंशन की जांच सहित 75 पाइंट्स में कई पार्ट्स की जांच की जाएगी। जांच करने के बाद कंपनी के टेक्नीशियन आपको एसयूवी की हेल्थ की पूरी जानकारी देंगे जिससे आपको भी ये समझने में आसानी होगी कि आने वाले समय में किस तरह के काम की जरूरत हो सकती है। इसके अलावा कैंप में छोटे रिपेयर और मेंटिनेंस को सिर्फ 90 मिनट में ठीक करवाया जा सकेगा। साथ ही स्पेयर पार्ट्स, लेबर, मैक्सीकेयर और एक्सेसरीज पर भी कंपनी इस दौरान अतिरिक्त डिस्काउंट देगी।
देशभर के सभी शहरों में कंपनी की ओर से 16 फरवरी से 26 फरवरी के बीच मेगा सर्विस कैंप लगाया जा रहा है। इस दौरान कोई भी महिंद्रा की एसयूवी के मालिक अपनी एसयूवी को कंपनी के सर्विस सेंटर पर ले जाकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक करीब 600 सर्विस सेंटर पर इसका फायदा उठाया जा सकता है।
महिंद्रा की ओर से सबसे ज्यादा एसयूवी को भारत में ऑफर किया जाता है। कंपनी बोलेरो, बोलेरो नियो, मराजो, एक्सयूवी300, स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी700 और थार जैसी एसयूवी की बिक्री करती है।
महिंद्रा की एसयूवी की मांग देश में लगातार बढ़ रही है। कंपनी की स्कॉर्पियो, स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी की काफी ज्यादा डिमांड है। इन मॉडल्स के लिए ज्यादा डिमांड होने के कारण इनका वेटिंग पीरियड भी 11 से 15 महीने तक का हो गया है और लगातार बुकिंग जारी रहने से और ज्यादा बढ़ सकता है।