देश में एसयूवी बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी महिंद्रा ने एक बार फिर अपनी प्रीमियम एक्सयूवी को रिकॉल किया है। काफी कम समय में इस एसयूवी को कई बार रिकॉल किया जा चुका है। अब एक बार फिर एक परेशानी को लेकर मिली जानकारी के बाद कंपनी ने कई एसयूवी को वापस बुलाया है।
Trending Videos
विज्ञापन
क्या आई परेशानी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा ने एक बार फिर अपनी लग्जरी एसयूवी एक्सयूवी 700 को रिकॉल किया है। एसयूवी के सस्पेंशन में आवाज की परेशानी को लेकर कंपनी ने इसे रिकॉल किया है। कुछ ग्राहकों की ओर से लगातार इस बात की शिकायत की जा रही थी कि एसयूवी के सस्पेंशन से आवाज आती है। कई शिकायत मिलने के बाद कंपनी ने एसयूवी को वापस बुलाने का फैसला लिया।
अगर आपके पास भी कंपनी की यह एसयूवी है, तो आप भी कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलर के पास जाकर जानकारी ले सकते हैं। कंपनी की ओर से अगर आपकी एसयूवी को भी रिकॉल किया गया है तो बिना किसी खर्च एसयूवी में आ रही परेशानी को ठीक किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से कहा गया है कि जिन भी एसयूवी में इस तरह की परेशानी आई है उनमें सस्पेंशन के पार्ट्स को बदला जाएगा। इन पार्ट्स में फ्रंट लोअर आर्म और इसके रियर कंट्रोल बुश शामिल हैं।
कंपनी की ओर से पहले भी एसयूवी के टर्बाचार्जर में परेशानी को लेकर रिकॉल किया गया हो। लेकिन एसयूवी को भारत में काफी पसंद किया जाता है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं, जिनमें ADAS, सात एयरबैग, पैनोरमिक सनरुफ, स्मार्ट डोर हैंडल, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। क्रैश टेस्ट में भी एक्सयूवी 700 को बेहद सुरक्षित एसयूवी की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसे व्यस्कों की सुरक्षा के लिए फाइव स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए फोर स्टार मिले हैं।