फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taxi: महाराष्ट्र में एप-आधारित पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए नए नियम, जानें ड्राइवर-यात्रियों के लिए क्या है खास

Sat, 11 Oct 2025 01:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र सरकार ने एप-आधारित सार्वजनिक परिवहन सेवाओं (जैसे ओला, उबर आदि) के लिए नए मसौदा नियम जारी किए हैं। ये नियम केंद्र सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइंस के अनुरूप हैं।
विज्ञापन
App-Based Public Transport - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने एप-आधारित सार्वजनिक परिवहन सेवाओं (जैसे ओला, उबर आदि) के लिए नए मसौदा नियम जारी किए हैं। ये नियम केंद्र सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइंस के अनुरूप हैं। सरकार ने सभी हितधारकों से 17 अक्तूबर तक सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tractor Sales: जीएसटी में कटौती से सितंबर में ट्रैक्टरों की बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड, मांग और बढ़ने की उम्मीद 

यह भी पढ़ें - Traffic Jam: चीन के सबसे बड़े टोल रोड पर 24 घंटे का जाम, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- गुरुग्राम का आम दिन
विज्ञापन

क्या कहते हैं नए नियम
सरकार ने शुक्रवार को "महाराष्ट्र मोटर व्हीकल एग्रीगेटर रूल्स, 2025" नाम से एक मसौदा जारी किया है। इसके तहत मोटर कैब, टूरिस्ट कैब, लग्जरी कैब, कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस, कैम्पर वैन और ऐसे ही अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों (सिवाय बाइक टैक्सी के) को रेगुलेट किया जाएगा। 

इससे पहले, सरकार ने इस साल की शुरुआत में "महाराष्ट्र बाइक टैक्सी रूल्स 2025" को मंजूरी दी थी।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: अब सभी पेट्रोल ग्रेड में ई20 मिल रहा है, या क्या कोई ईंधन अब भी इथेनॉल मुक्त है? 

यह भी पढ़ें - Bike Road Trip: सुहावना मौसम और खुली सड़कें बुला रही हैं! बाइक रोड ट्रिप के लिए गाड़ी की ऐसे करें तैयारी

यात्रियों की सुरक्षा और ड्राइवरों के हक पर जोर
राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा कि इन नए नियमों से एप-आधारित टैक्सी सेवाओं में यात्रियों का भरोसा बढ़ेगा, सुरक्षा मजबूत होगी और सर्विस की गुणवत्ता बेहतर बनेगी। उन्होंने बताया कि इन नियमों से ड्राइवरों के लिए काम के घंटे और कल्याण से जुड़े प्रावधान तय होंगे, जिससे उनके शोषण को रोका जा सकेगा।

यह भी पढ़ें - CAFE 3: अब और सख्त होंगे फ्यूल एफिशिएंसी नियम, ह्यूंदै-महिंद्रा ने कड़े ईंधन दक्षता मानदंडों के लिए कसी कमर 

यह भी पढ़ें - 7-Seater Diesel SUV: भारत की सबसे किफायती 7-सीटर डीजल एसयूवी कारें, जो बड़े परिवार के लिए हैं मुफीद
विज्ञापन

केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप
परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ड्राफ्ट केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी "मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइंस 2025" के अनुसार बनाया गया है।

केंद्र सरकार ने कहा था कि इन गाइडलाइंस का मकसद एप-आधारित टैक्सी सेवाओं के लिए हल्के लेकिन प्रभावी नियम बनाना है। जो यात्रियों की सुरक्षा और ड्राइवरों के कल्याण दोनों का ध्यान रखें। 

यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis: किआ कैरेंस कलैविस एमपीवी का नया 6-सीटर वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स 

यह भी पढ़ें - EV Car Sales:  सितंबर 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, देश में ईवी की मांग बढ़ी, फाडा की रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें