फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha CM: महाराष्ट्र के सीएम-डिप्टी सीएम गलत रजिस्ट्रेशन नंबर वाली विंटेज कार में हुए सवार, रिकॉर्ड से पता चला

Sat, 15 Jun 2024 01:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई तटीय सड़क का निरीक्षण करने के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके दो उप-मुख्यमंत्री जिस पुरानी रोल्स-रॉयस कार में यात्रा कर रहे थे, उस पर एक ट्रक का पंजीकरण नंबर अंकित था। आधिकारिक रिकॉर्ड से यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
CM Eknath Shinde inaugurates Mumbai Coastal Road phase 2 - फोटो : X/@mieknathshinde
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस सप्ताह की शुरुआत में मुंबई तटीय सड़क का निरीक्षण करने के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके दो उप-मुख्यमंत्री जिस पुरानी रोल्स-रॉयस कार में यात्रा कर रहे थे, उस पर एक ट्रक का पंजीकरण नंबर अंकित था। आधिकारिक रिकॉर्ड से यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

शिंदे, जो परिवहन विभाग भी संभालते हैं, और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार 1930 की रोल्स-रॉयस में सवार थे। जिसे रेमंड समूह के अध्यक्ष गौतम सिंघानिया ने इस अवसर के लिए उधार दिया था। जब उन्होंने इसके उद्घाटन से पहले सोमवार को तटीय सड़क के एक हिस्से का निरीक्षण किया।

सामने क्रोम क्लैडिंग वाली चमकदार काले रंग की इस कार पर लाइसेंस प्लेट नंबर MHO4 JU4733 था।

पता चला कि नंबर लिखने वाले व्यक्ति ने एक अक्षर गलत लिख दिया था।

CM Eknath Shinde inaugurates Mumbai Coastal Road phase 2 - फोटो : X/@mieknathshinde
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के ऑनलाइन 'वाहन' डेटाबेस के अनुसार, MHO4 JU4733 एक आयशर ट्रक का नंबर है, जो ठाणे निवासी के नाम पर पंजीकृत है।

सूत्रों ने बताया कि रोल्स रॉयस का सही पंजीकरण नंबर MHO4 JV4733 है।

नाम न बताने की शर्त पर सेवानिवृत्त आरटीओ अधिकारी ने कहा कि किसी अन्य वाहन की लाइसेंस नंबर प्लेट लगाना तकनीकी रूप से अपराध है।

जब ठाणे आरटीओ की क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हेमांगिनी पाटिल से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वे जवाब देने से पहले तथ्यों की जांच करेंगी।

जब रेमंड समूह के प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। 
विज्ञापन

CM Eknath Shinde inaugurates Mumbai Coastal Road phase 2 - फोटो : X/@mieknathshinde
ड्राइवर के बगल वाली अगली सीट पर बैठे शिंदे ने मरीन लाइन्स से तटीय सड़क सुरंग के प्रियदर्शिनी पार्क छोर तक यात्रा की। फडणवीस और पवार पिछली सीट पर बैठे थे।

सिंघानिया ने 10 जून को एक्स पर लिखा था, "कोस्टल रोड के उत्तर-बाह्य भाग के उद्घाटन के मौके पर माननीय मुख्यमंत्री @mieknathshinde जी और माननीय उपमुख्यमंत्री @dev_fadnavis जी को अपने विंटेज कार संग्रह से 1930 में निर्मित रोल्स रॉयस 20/25 कैब्रियोलेट प्रदान करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। कई मुंबईकरों की तरह, मैं जल्द ही वर्ली को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली सड़क के इस नए हिस्से पर गाड़ी चलाने के लिए उत्सुक हूं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें