लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज जल्द ही भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की ओर से दोनों एसयूवी को पेश करने की तारीख का खुलासा कर दिया गया है। इस खबर में हम उन दोनों एसयूवी की जानकारी दे रहे हैं जिन्हें जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
कौन सी एसयूवी आ रही हैं
2 of 5
मर्सिडीज बेंच की दो नई एसयूवी
- फोटो : Mercedes benz
मर्सिडीज की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी भारत में दो नई एसयूवी को लॉन्च करने जा रही है। इनमें से एक सात सीटर लग्जरी इलेक्टिक एसूयवी ईक्यूबी होगी। कंपनी की ओर से मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ही परपंरागत ईंधन से चलने वाले वाहनों का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ ही एक ICE वाली एसयूवी GLB को भी लॉन्च करेगी।
मर्सिडीज की ओर से GLB और EQB 2 दिसंबर के दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने दोनों एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। इच्छुक ग्राहक एसयूवी को ऑनलाइन या डीलरशिप के जरिए 1.5 लाख रुपये देकर बुक कर सकते हैं।
मर्सिडीज बेंज जीएलबी एसयूवी
- फोटो : Mercedes benz
EQB भारत में मर्सिडीज बेंज की तीसरा लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहन होगा। इससे पहले कंपनी की ओर से AMG EQS 53 4MATIC+ और 'मेड इन इंडिया' EQS 580 4MATIC को पेश किया जा चुका है। EQB के साथ ही मर्सिडीज बेंज ने साफ कर दिया है कि वो आने वाले सालों में भारत में और भी इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करेगी।
मिनी जीएलएस के तौर पर जीएलबी कंपनी के पोर्टफोलियो में जीएलएस के बाद दूसरी 7-सीटर एसयूवी होगी। जीएलबी के साथ ही कंपनी के पास अब भारत में पूरे लग्जरी ऑटोमोटिव सेगमेंट में सबसे बड़ा एसयूवी पोर्टफोलियो बन जाएगा, जिसमें जीएलए से लेकर जी-क्लास तक की एसयूवी शामिल होंगी।