फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Stunt: लखनऊ की महिला का कार स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने मामला दर्ज दिया कार्रवाई का भरोसा

Thu, 14 Mar 2024 08:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला चलती गाड़ी के दरवाजे से लटकी हुई दिख रही है। विवेक के. त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो गया।
विज्ञापन
Car Stunt - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला चलती गाड़ी के दरवाजे से लटकी हुई दिख रही है। विवेक के. त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (जो पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो गया। जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। महिला के खतरनाक व्यवहार के लिए उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

वीडियो में, कार को सड़क पर धीमी रफ्तार से चलते देखा जा सकता है, जिसमें महिला दरवाजे से लटकी हुई है। गाड़ी का चालक महिला की कमर पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। जाहिर तौर पर वह उसे गिरने से रोकने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच गुस्सा भड़का दिया। कई लोगों ने महिला की इस हरकत को लापरवाह और गैरजिम्मेदाराना बताया। 
 

 

त्रिपाठी ने अपनी पोस्ट में इस घटना पर चिंता जाहिर की और कार में सवार लोगों की पहचान पर सवाल उठाया। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी पर एडवोकेट (अधिवक्ता) का लोगो भी लगा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद, लखनऊ पुलिस ने पोस्ट पर टिप्पणी की। पुलिस ने अपनी टिप्पणी में कहा कि उन्होंने मामले की जांच और जरूरी कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए उसे अपनी और सड़क पर दूसरों की जान को खतरे में डालने के लिए आलोचना की। कुछ कमेंट्स में सुझाव दिया गया कि यह स्टंट प्रसिद्धि पाने की एक कोशिश थी। जबकि अन्य लोगों ने महिला की कानून तोड़ने के लिए आलोचना की।
विज्ञापन

12 मार्च को शेयर किया गया यह वीडियो काफी चर्चा में है। जिसे चार लाख से ज्यादा बार देखा गया है, 1300 से ज्यादा लाइक्स और कई कमेंट्स मिल चुके हैं। यह घटना याद दिलाती है कि सड़क सुरक्षा और गाड़ी चलाते समय सभी को जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें