लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) निकल सल्फेट कॉन्ट्रैक्ट शुरू करने की संभावना तलाश रहा है। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरियों में इस सामग्री की बढ़ती मांग के कारण एलएमई यह विचार कर रहा है। एलएमई के उत्पाद विकास विभाग के एक अधिकारी आइवी क्यूई ने उद्योग से इनपुट मांगते हुए निकल सल्फेट पर चल रहे बाजार विश्लेषण और रिसर्च का जिक्र किया।
निकेल सल्फेट एक तरह का निकल है जो खासतौर पर ईवी बैटरियों में इस्तेमाल किया जाता है। जिसमें एलएमई पर कारोबार किए जाने वाले लगभग प्योर निकल कॉन्ट्रैक्ट (क्लास 1 निकल) की तुलना में कम निकल सामग्री होती है।
जैसे ही इंडोनेशिया निकल उत्पादों का एक प्रमुख वैश्विक उत्पादक बन गया है, दुनिया की ज्यादातर आपूर्ति कम शुद्धता वाले क्लास 2 निकल के रूप में आती है। यदि बाजार ने रुचि दिखाई तो एलएमई ने क्लास 2 अनुबंध लॉन्च करने की अपनी तत्परता जाहिर की थी। लेकिन फीडबैक से प्रतिभागियों के बीच सीमित दिलचस्पी का पता चला।