फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Edition Cars: ऑल ब्लैक एडिशन में आती हैं ये बेहतरीन कारें, मारुति से लेकर टाटा-ह्यूंदै तक हैं शामिल

Wed, 19 Apr 2023 11:58 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई कार कंपनियों की ओर से भारतीय बाजार में ऑल ब्लैक एडिशन को ऑफर किया जाता है। किस कंपनी की ओर से किस कार के ब्लैक एडिशन को ऑफर किया जाता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
1 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : tata motors

मारुति से लेकर टाटा तक कई कंपनियों की ओर से ऑल ब्लैक एडिशन को कुछ कारों में ऑफर किया जाता है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें ऑल ब्लैक एडिशन में ऑफर किया जाता है। साथ ही हम इनकी कीमत की जानकारी भी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन

मारुति सेलेरियो

2 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से हैचबैक कार सेलेरियो को ऑल ब्लैक एडिशन में ऑफर किया जाता है। यह देश की सबसे सस्ती हैचबैक कार है जो इस खास एडिशन में ऑफर की जाती है। ब्लैक कलर की कार के साथ ब्लैक अलॉय व्हील्स और ब्लैक इंटीरियर भी इसमें मिलता है। इसकी कीमत 6.59 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन

वैगन आर

3 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से ही अगली कार वैगन आर है, जिसे ऑल ब्लैक एडिशन में ऑफर किया जाता है। कंपनी इसे जेडएक्सआई प्लस वैरिएंट में ब्लैक अलॉय के साथ ऑफर करती है। इसकी कीमत 6.88 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

टाटा अल्ट्रोज

4 of 9
टाटा अल्ट्रोज - फोटो : सोशल मीडिया
टाटा की ओर से भी कई कारों को ब्लैक एडिशन में ऑफर किया जाता है। इसमें प्रीमियम हैचबैक कार अल्ट्रोज भी है। टाटा की ओर से इसे डार्क एडिशन में दिया जाता है। जिसमें कॉस्मो ब्लैक एक्सटीरियर , 16 इंच अलॉय और ब्लैक लैदरेट सीट्स दी जाती हैं। इसकी कीमत 8.26 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
विज्ञापन

मारुति ब्रेजा

5 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : maruti suzuki
मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आने वाली ब्रेजा को भी ऑल ब्लैक थीम में ऑफर किया जाता है। कंपनी इसके जेडएक्सआई वैरिएंट में यह थीम ऑफर करती है। जिसमें ब्लैक अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं। इसकी कीमत 11.05 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Traffic Fine In India: भारत में इन पांच कारणों पर पुलिस नहीं काट सकती किसी का भी चालान, आप भी जानें
विज्ञापन

ग्रैंड विटारा

6 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : maruti suzuki
मारुति नेक्सा डीलरशिप से ग्रैंड विटारा को भी ऑल ब्लैक थीम में ऑफर किया जाता है। इसमें जेटा, जेटा प्लस, एल्फा और एल्फा प्लस वैरिएंट में ब्लैक एडिशन दिया जाता है। इस एसयूवी की ब्लैक एडिशन की कीमत की शुरूआत 13.89 लाख रुपये से होती है और 19.49 लाख रुपये तक है।

यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी
विज्ञापन

ह्यूंदै क्रेटा

7 of 9
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की ओर से मिड साइज एसयूवी क्रेटा को भी नाइट एडिशन में ऑफर किया जाता है। यह एस प्लस और एसएक्स ऑप्शन में मिलती है। ब्लैक एडिशन में रेड ब्रेक कैलिपर्स और ब्लैक इंटीरियर दिया जाता है। इसकी कीमत 13.96 लाख रुपये से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें - Weekend Trips in Car: वीकएंड पर बना रहे हैं कार से घूमने का प्लान, ध्यान रखें ये पांच काम नहीं होंगे परेशान

टाटा हैरियर और सफारी

8 of 9
For Reference Only - फोटो : tata motors
टाटा की ओर से हैरियर को भी डार्क एडिशन में ऑफर किया जाता है। इसमें ऑल ब्लैक एक्सटीरियर के साथ रेड एक्सेंट भी दिया जाता है। इसकी भारत में एक्स शोरुम कीमत 19.04 लाख रुपये है। हैरियर के साथ ही कंपनी सफारी को भी इसी थीम में ऑफर करती है। इसकी कीमत 22.61 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें -  Car Care Tips: अगर आप भी कम चलाते हैं कार, तो हो सकते हैं ये नुकसान, जानें इनसे बचने का तरीका
विज्ञापन

नेक्सन ईवी मैक्स

9 of 9
Tata Nexon EV Max Dark Edition - फोटो : Tata Motors
टाटा की ओर से नेक्सन ईवी मैक्स को हाल में ही डार्क एडिशन में लॉन्च किया गया है। इसे दो वैरिएंट एक्सजेड प्लस लग्जरी और एक्सजेड प्लस लग्जरी 7.2KW में दिया जाता है। इसकी कीमत 19.54 लाख रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें