बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीीदने वालों को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की है। केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी के लिए क्या घोषणा की गई। आइए जानते हैं।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों और लीथियम ऑयन बैटरी को लेकर बजट भाषण में बड़ी घोषणा की गई। वित्त मंत्री की ओर से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए यह घोषणा की गई है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सरकार की ओर से बजट में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए क्या बड़ी घोषणा की गई है।
विज्ञापन
हुई बड़ी घोषणा
2 of 7
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण
- फोटो : Social Media
बजट सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री ने ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों और लीथियम ऑयन बैटरी के दाम कम करेगी। सरकार की ओर से की गई इस घोषणा का सीधा असर इलेक्ट्रिक वाहनों और लीथियम ऑयन बैटरी को खरीदने वालों की जेब पर होगा। वित्त मंत्री की घोषणा के बाद अब इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना सस्ता हो जाएगा।