दमदार और लग्जरी कारों के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने वाली कंपनी लैम्बॉर्गिनी की कारों में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है। कंपनी अपने दमदार इंजन का इस्तेमाल जल्द ही बंद कर सकती है।
इटली की सुपरकार बनाने वाली कंपनी लैम्बॉर्गिनी की कारों में अब दमदार इंजन नहीं मिलेंगे। कंपनी जल्द ही अपने दमदार इंजन को हमेशा के लिए बंद कर देगी। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किस इंजन को बंद किया जा रहा है और आखिरी बार इन्हें किन कारों में उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
बंद होगा यह इंजन
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : lamborghini
लैम्बॉर्गिनी की सुपरकारों में कंपनी वी12 जैसे बेहद दमदार इंजन को हमेशा के लिए बंद कर देगी। इस इंजन को बंद करने से पहले कंपनी दो कारों को इसके साथ पेश करेगी। जिनमें कई खास फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा।
लैम्बॉर्गिनी के सीईओ और अध्यक्ष स्टीफन विेंलमैन ने कहा कि वी12 इंजन हमारे इतिहास और हमारी बेहतरीन सफलता के स्तंभों में से एक है। जैसा कि हम अपनी कोर तौरी रणनीति के केंद्र में हाइब्रिड के एक नए युग को अपनाने की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड वी12 की विदाई के लिए हम खास तरीका अपना रहे हैं जिनमें हम दो कारों में इस इंजन को आखिरी बार ऑफर करेंगे।
कंपनी के लिए वी12 इंजन काफी खास रहा है। इस दमदार इंजन का उपयोग कंपनी ने अपनी कई कारों में किया है, जिनमें वेनिनो, रेवेंटन जैसी सुपरकारें शामिल हैं। ऐसे में सुपरकार में दमदार इंजन की चाहत रखने वालों के लिए यह झटके जैसा होगा।
कंपनी ने जानकारी दी है कि वी12 इंजन को आखिरी बार कंपनी की दो सुपरकारों में उपयोग किया जाएगा। इन कारों में से एक कूपे और दूसरी रोडस्टर होगी। कंपनी के मुताबिक इनवेंसिबल और ऑटेंटिका में वी12 इंजन को दिया जाएगा और इनकी सिर्फ कुछ ही यूनिट्स बनाई जाएंगी। इस इंजन के साथ आने वाली कारों की टॉप स्पीड 355 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। बेहद तेज चलने के लिए इन कारों को एवेंटाडोर वाले कॉर्बन फाइबर मोनोकॉक पर ही बनाया जाएगा।
लैम्बॉर्गिनी की कारों में जो वी12 इंजन मिलता है। उससे कार को 769 हॉर्स पावर के साथ 720 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जो इन कारों को दुनिया की कुछ सबसे ताकतवर कारों में से एक बना देता है। इसके साथ ही कंपनी सात स्पीड आईएसआर ट्रांसमिशन देती है और इसे सिर्फ ऑल व्हील ड्राइव के साथ ऑफर किया जाता है। इन्हें संभालने के लिए कंपनी डाइनैमिक स्टेयरिंग व्हील भी इन कारों में ऑफर करती है। इस इंजन के साथ कार को जीरो से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल करने में सिर्फ 2.9 सेकेंड का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 355 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाती है।
कंपनी जिन दो सुपरकारों में आखिरी बार वी12 इंजन देगी, उनकी सिर्फ कुछ ही यूनिट्स को बनाया जाएगा। फिलहाल कंपनी की ओर से इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक इन्हें लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी की ओर से इन सुपरकारों को चार करोड़ रुपये के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।