ऑटो जगत के लिए मई का तीसरा हफ्ता काफी खास रहा। इस बीच कई नई कार और बाइक लॉन्च हुईं तो कई नई कारों और बाइक्स की जानकारी सामने आईं। बीते हफ्ते क्या खास रहा। आइए जानते हैं।
मई का तीसरा हफ्ता ऑटोमोबाइल जगत के लिए काफी कुछ नया लेकर आया। इस दौरान कई नए वाहनों को भी पेश किया गया। इसके अलावा कुछ कंपनियों ने भविष्य की तैयारियों की जानकारी को साझा किया। हम इस खबर में आपको 15 मई से 21 मई के बीच ऑटोमोबाइल जगत की कुछ जानकारियों को साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुरू हुई बुकिंग
2 of 19
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : mg india
एमजी मोटर्स की ओर से देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से 15 मई को दोपहर 12 बजे से इस कार के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। कार के लिए बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप के जरिए 11 हजार रुपये देकर करवाई जा सकती है। कंपनी की ओर से कार में 17.3 Kwh की बैटरी दी गई है। जिसे चार्ज करने में करीब सात घंटे का समय लगता है। कंपनी के मुताबिक इसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी की ओर से लॉन्च के समय इसे सिर्फ एक ही वैरिएंट में पेश किया गया था। लेकिन मई की शुरूआत में कंपनी की ओर से कार के अन्य वैरिएंट्स की जानकारी भी सार्वजनिक की गई थी। कंपनी ने कॉमेट ईवी को कुल तीन वैरिएंट में पेश किया है। जिनमें पेस, प्ले और प्लश शामिल हैं। पेस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 7.98 लाख रुपये, मिड वैरिएंट प्ले की एक्स शोरुम कीमत 9.28 लाख रुपये और टॉप वैरिएंट प्लश की एक्स शोरुम कीमत 9.98 लाख रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
केटीएम की नई बाइक लॉन्च
3 of 19
KTM 390 Adventure X
- फोटो : KTM
भारतीय बाजार में केटीएम की ओर से 390 एडवेंचर 2023 बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इस बाइक में कई खूबियों को ऑफर किया गया है। साथ ही दमदार इंजन के साथ इस बाइक को लॉन्च किया गया है। केटीएम 390 एडवेंचर 2023 बाइक में कंपनी की ओर से 373 सीसी का फोर स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। जिससे बाइक को 43.5 पीएस की पावर और 37 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें फ्यूल इंजेक्टिड तकनीक का उपयोग किया गया है। बाइक के इंजन को ठंडा रखने के लिए लिक्विड कूलिंग कर्व्ड रेडिएटर भी दिया गया है। कंपनी की ओर से बाइक को तीन वैरिएंट में पेश किया जाता है। इनमें 390 एडवेंचर, 390 एडवेंचर 2023 और 390 एडवेंचर एक्स हैं। केटीएम एक्स की एक्स शोरुम कीमत 2.80 लाख रुपये, केटीएम 390 एडवेंचर की कीमत 3.39 लाख रुपये और नए लॉन्च हुए टॉप वैरिएंट 390 एडवेंचर 2023 की कीमत 3.60 लाख रुपये है।
अप्रैल में मिड साइज सेडान की कितनी हुई बिक्री
4 of 19
For Reference Only
- फोटो : hyundai india
ह्यूंदै की नई वर्ना की अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा डिमांड रही। ह्यूंदै ने बीते महीने मिड साइज सेडान की कुल 4001 यूनिट्स की बिक्री की है। दूसरे नंबर पर 16.52 फीसदी नेगेटिव ग्रोथ के साथ होंडा की सिटी रही, इसकी कुल 1920 यूनिट्स की बिक्री हुई। तीसरे नंबर पर 34.76 फीसदी की नेगेटिव ग्रोथ के साथ स्कोडा स्लाविया आई। इसकी 1586 यूनिट्स की बिक्री हुई। अगला नंबर फॉक्सवैगन की वर्टुस का रहा। कंपनी ने अप्रैल में इसकी 1481 यूनिट्स की बिक्री की। पांचवें पायदान पर मारुति की सियाज रही। इसकी 1017 यूनिट्स की अप्रैल 2023 में बिक्री हुई।
विज्ञापन
महंगी हुई एमजी की कारें
5 of 19
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
मिड साइज एसयूवी हैक्टर की कीमतों में एमजी मोटर्स की ओर से 61 हजार रुपये की अधिकतम बढ़ोतरी की है। बढ़ोतरी के बाद हैक्टर की कीमत 15 लाख से 22.12 लाख रुपये के बीच हो गई है। प्रीमियम एसयूवी ग्लॉस्टर की कीमतों में भी कंपनी ने 60 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इसकी कीमत 38.08 लाख रुपये से 39.60 लाख रुपये एक्स शोरुम तक हो गई है। कॉम्पैक्ट एसयूवी एस्टर की कीमत में 41 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ोतरी के बाद इसकी शुरूआती कीमत 10.82 लाख रुपये है जबकि सैवी टर्बो ऑटो की कीमत 18.69 लाख रुपये है।
विज्ञापन
स्कोडा की कारें होंगी और सुरक्षित
6 of 19
स्कोडा कुशाक
- फोटो : skoda india
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा की कारें पहले से ज्यादा सुरक्षित हो सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से अपनी कारों को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को जोड़ा जा सकता है। कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में सेडान सेगमेंट में स्लाविया, कॉम्पैक्ट एसयूवी के तौर पर कुशाक, लग्जरी सेडान के तौर पर सुपर्ब और एसयूवी सेगमेंट में कोडियाक को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से सभी कारों और एसयूवी में सेफ्टी के फीचर्स को जोड़ते हुए ADAS को ऑफर किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से ADAS जैसे सेफ्टी फीचर में कई फीचर जोड़े जा सकते हैं। इन फीचर्स में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, एडेप्टिव लेन असिस्ट और फॉर्वर्ड-रिवर्स कॉलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग को जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
टोयोटा ने पेश की नई एसयूवी
7 of 19
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Toyota
टोयोटा की ओर से नई एसयूवी यारिस क्रॉस को एशियाई देशों के लिए पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। यूरोप और जापान के बाद इसे एशियाई देशों में भी ऑफर किया गया है। टोयोटा ने यारिस क्रॉस को अपने टीएनजीए प्लेटफॉर्म पर बनाया है। लेकिन एशियाई बाजारों में इसे थोड़ा अलग तरीके से रखा जा सकता है। ओवरऑल ड्राइविंग डायनैमिक्स को नई एसयूवी में एशियाई बाजारों के मुताबिक रखा जा सकता है। इसके साथ ही इसे पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन के विकल्प के साथ लाया जाएगा। इसमें ट्रैपेजॉइडल ग्रिल, स्किड प्लेट, रग्ड बंपर, बॉडी क्लैडिंग, अलॉय व्हील्स, टू-पीस टेल लैंप, स्क्वैरिश व्हील आर्च, 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, सात इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरुफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलैस चार्जर, पावर्ड टेलगेट जैसे फीचर्स को दिया जाएगा। एसयूवी को पेट्रोल और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लाया जाएगा। इसमें 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन मिलेगा। इसके अलावा विकल्प के तौर पर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम से लैस इंजन भी होगा। नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन से एसयूवी को 106 पीएस की पावर के साथ 137 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। जबकि स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन के साथ एसयूवी को 91 पीएस की पावर के साथ 121 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसे मोटर से 80 पीएस की पावर और 141 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी मिलेगा।
कितनी सुरक्षित होगी एक्सटर
8 of 19
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hyundai india
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी की नई एसयूवी एक्सटर में कई बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। ऐसे में यह एसयूवी काफी ज्यादा सुरक्षित एसयूवी में से एक हो सकती है। कंपनी के मुताबिक इसमें छह एयरबैग्स के साथ ही 40 एडवांस सेफ्टी फीचर्स को दिया जाएगा। इनमें से 26 फीचर ऐसे होंगे जिन्हें एसयूवी के सभी वैरिएंट्स में ऑफर किया जाएगा। ह्यूंदै की ओर से जल्द लॉन्च होने वाली एक्सटर में सेफ्टी फीचर्स के तौर पर कुछ ऐसे फीचर्स होंगे जो सेगमेंट में पहली बार मिलेंगे। इनमें ईएससी, वीएसएम, एचएसी, डैशकैम के साथ ड्यूल कैमरा, टीपीएमएस जैसे फीचर्स होंगे। इनके साथ ही एसयूवी में थ्री पाइंट सीट बेल्ट, सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, की-लैस एंट्री, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर, ईएसएस, बर्गलर अलार्म, एस्कॉर्ट फंक्शन, ऑटो हैडलैंप, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, रियर डिफॉगर जैसे सेफ्टी फीचर्स होंगे।
अप्रैल में कितनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री
9 of 19
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
टाटा मोटर्स ने अप्रैल 2023 के दौरान कुल 4392 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है। दूसरे नंबर पर महिंद्रा रही। जिसने अप्रैल 2023 के दौरान 505 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिकी की। तीसरे नंबर पर एमजी मोटर्स रही। ब्रिटिश कार कंपनी ने अप्रैल में कुल 335 यूनिट्स की बिक्री की। फ्रेंच कार निर्माता सिट्रॉएन ने बीते महीने भारतीय बाजार में 229 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की। पांचवें पायदान पर बीवाईडी रही। कंपनी ने बीते महीने 154 यूनिट्स ईवी की बिक्री की है। जर्मन कार निर्माता बीएमडब्ल्यू ने भी अप्रैल महीने में 60 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की। ह्यूंदै ने इस अवधि में 51, वॉल्वो ने 34, किआ ने 34, मर्सिडीज बेंज ने 27 यूनिट्स की बिक्री की है।
आई नई बाइक
10 of 19
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : hero motocorp
हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार में नई एक्स पल्स 200 4वी 2023 को लॉन्च किया है। प्रीमियम बाइक में कंपनी ने ज्यादा बेहतर फीचर्स, एडवांस कनेक्टिविटी और बेहतर परफॉर्मेंस वाला इंजन दिया है। कंपनी ने बाइक में 200 सीसी का 4वॉल्व का ऑयल कूल्ड बीएस-6 इंजन दिया है। यह इंजन ओबीडी-2 और ई-20 कम्प्लाइंट है। जिससे इस बाइक के इंजन की जानकारी को रियल टाइम में चेक किया जा सकता है और इसे 20 फीसदी मिश्रण वाले पेट्रोल से चलाया जा सकता है। इंजन से बाइक को 19.1 पीएस की पावर और 17.35 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में राइडिंग के लिए तीन मोड्स मिलते हैं। इनमें रोड, ऑफ रोड और रैली मोड शामिल हैं। रोड मोड में बाइक को सूखी सड़कों पर आसानी से चलाया जा सकता है। इस मोड में बाइक को सिंगल चैनल एबीएस का सपोर्ट मिलता है। वहीं ऑफ रोड में बाइक को चलाने पर एबीएस की पावर कम हो जाती है, जिससे रेत, पहाड़ी जैसे क्षेत्र में बेहतर तरीके से बाइक चलाई जा सकती है। तीसरे मोड के तौर पर रैली मोड मिलता है। कंपनी ने बाइक को दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। इनमें से बेस वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 1.38 लाख रुपये रखी गई है। जबकि टॉप वैरिएंट प्रो की एक्स शोरुम कीमत 1.51 लाख रुपये तय की गई है।
भारत आएंगे टेस्ला के अधिकारी
11 of 19
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला कंपनी के कुछ अधिकारी इस हफ्ते में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक भारत में उनकी केंद्र सरकार के अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है, जिसमें पीएमओ के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्ला के अधिकारियों में सी-सूट एग्जीक्यूटिव और मैनेजर्स शामिल होंगे जो सप्लाई चेन की जिम्मेदारी देखते हैं। इन अधिकारियों की भारत यात्रा का मकसद टेस्ला कारों के लिए उपयोग में आने वाले कंपोनेंट्स के लोकल सोर्स पर चर्चा हो सकती है। जानकारी के मुताबिक टेस्ला के अधिकारियों की भारत यात्रा कई मायनों में खास है। कंपनी के अधिकारी तब भारत आ रहे हैं जब टेस्ला के एलन मस्क और भारत के बीच पहले ही विवाद हो चुका है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर बने पॉजिटिव माहौल का फायदा उठाना है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा दे रहा है, जिससे जैवाश्म ईंधन से होने वाले प्रदूषण में कमी आ रही है।
ह्यूंदै लगाएगी चार्जर
12 of 19
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदै की ओर से 36 फास्ट चार्जर लगाए जाने की घोषणा की गई है। कंपनी ने इसके लिए पेट्रोलियम कंपनी शेल के साथ करार किया है। ह्यूंदै की 36 डीलरशिप पर 60 किलोवॉट की क्षमता के फास्ट चार्जर लगाए जाएंगे। मौजूदा समय में कंपनी के 45 शहरों में 72 इलेक्ट्रिक वाहन डीलरशिप हैं। कंपनी भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। फिलहाल कंपनी की ओर से कोना और आयोनिक-5 के तौर पर दो इलेक्ट्रिक वाहन ऑफर किए जाते हैं।
तकनीक से बदलेगा सफर का अनुभव
13 of 19
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें कार में सफर की भविष्य की तकनीक को दिखाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह लिखा है कि हमने यात्रियों के लिए मिक्स और वर्चुअल वास्तविकता अनुभव को बनाने के लिए बीएमडब्ल्यू के साथ पार्टनरशिप की है। इससे ज्यादा स्पीड में कार को चलाने पर भी यात्री सटीक तरीके से किसी भी चीज को देख, पढ़ और समझ सकता है। मार्क जकरबर्ग ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दिखाया गया है कि कार में सफर के दौरान यात्री वीआर कैमरा के जरिए आसानी से वास्तविकता को वर्चुअल तरीके से देख, समझ और पढ़ सकता है। इसके साथ ही सफर के दौरान अपनी पसंद के काम करने के साथ ही ऑनलाइन गेम भी खेल सकता है। इसके लिए वीआर कैमरा और जॉयस्टिक का उपयोग करना होगा। यह तकनीक इतनी तेज होगी कि कार के तेज चलने के बाद भी वास्तविकता का वर्चुअल तरीके से आभास करवाएगी। अगर भविष्य की इस तकनीक का उपयोग यात्रियों के लिए होगा तो इसका फायदा यह होगा कि यात्री सफर के दौरान बिना मोबाइल, लैपटॉप के ही अपने जरूरी कामों को निपटाने के साथ ही मनोरंजन भी कर पाएंगे।
टिगुआन को मिले नए फीचर्स
14 of 19
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : volkswagen india
फॉक्सवैगन की ओर से फ्लैगशिप एसयूवी टिगुआन को अपडेट किया गया है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक टिगुआन में नए ड्यूल टोन इंटीरियर के साथ ही वायरलैस चार्जर और आरडीई कम्प्लाइंट इंजन को दिया गया है। एसयूवी को नया इंटीरियर कलर दिया गया है। इसमें ड्यूल टोन स्टॉर्म ग्रे इंटीरियर के साथ ही वायरलैस चार्जर, एलईडी मैट्रिक्स लाइट्स, पैनोरमिक सनरुफ, 20.32 सेमी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जैस्टर कंट्रोल, एडवांस रिवर्स कैमरा, 615 लीटर का बूट स्पेस, एंबिएंट लाइट्स, टच एंड स्लाइड एसी कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। फॉक्सवैगन की टिगुआन में कंपनी की ओर से जो सेफ्टी फीचर्स दिए जाते हैं। उनमें रियर सीट बेल्ट रिमाइंडर, छह एयरबैग्स, एबीएस, ईएससी, एएसआर, ईडीएल, ईडीटीसी, हिल स्टार्ट असिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, एक्टिव टीपीएमएस, रियर में तीन हेडरेस्ट, थ्री पाइंट सीटबेल्ट, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज के साथ ही लेवल-1 ADAS और पार्क असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। कंपनी की ओर से फ्लैगशिप एसयूवी टिगुआन की एक्स शोरुम कीमत को 34.69 लाख रुपये पर ऑफर किया जा रहा है।
जीएसटी कम करने की मांग
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से भारत सरकार से मांग की गई है कि दो पहिया वाहनों पर लगने वाले जीएसटी को कम किया जाए। फाडा ने कहा है कि मौजूदा समय में दो पहिया वाहनों पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लगाया जाता है। जिसे कम करके 18 फीसदी किया जाए। दो पहिया वाहनों पर जीएसटी कम करने की मांग फाडा की ओर से इसलिए की गई है क्योंकि हाल में दो पहिया वाहनों की बिक्री में देशभर में गिरावट दर्ज की गई है। फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साल 2016 के दौरान देशभर में कुल वाहनों की बिक्री में दो पहिया वाहनों का योगदान 78 फीसदी था। जबकि साल 2023 के दौरान यह कम होकर सिर्फ 72 फीसदी रह गया है। फाडा के मुताबिक कच्चे माल की बढ़ती कीमत, सख्त उत्सर्जन मानदंड, ज्यादा टैक्स और लेवी कीमतों में बढ़ोतरी के कारण दो पहिया वाहनों की कीमत में भी पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। फाडा के मुताबिक साल 2016 में होंडा एक्टिवा की कीमत 52 हजार रुपये थी लेकिन 2023 में यह बढ़कर 88 हजार रुपये हो गई है। बजाज पल्सर की 2016 में कीमत 72 हजार रुपये थी लेकिन अब यह 1.5 लाख तक पहुंच गई है। फाडा ने जीएसटी में कमी के लिए वित्त मंत्री, जीएसटी परिषद के अध्यक्ष, सदस्यों, परिवहन मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय के सामने अपनी मांग रखी है।
वेस्पा 125 और 150 ड्यूल कलर के साथ हुए लॉन्च
15 of 19
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : vespa
वेस्पा ब्रॉन्ड के दो स्कूटर 125 और 150 को कंपनी ने ड्यूल कलर के साथ लॉन्च किया है। इसके साथ ही इनके इंजन में भी अपडेट दिया गया है। इसके साथ ही पिलियन के कंफर्ट को भी दोनों स्कूटर में बढ़ाया गया है। जानकारी के मुताबिक पियाजियो की ओर से दोनों ही स्कूटर्स में राउंड हैडलैंप दिया गया है। लेकिन एसएक्सएल वैरिएंट्स में रेक्टेंग्युलर हेडलैंप दिया गया है। 2023 ड्यूल वीएक्सएल स्कूटर्स को पर्ल वाइट और बेज, पर्ल वाइट और अजूरो प्रोवेन्जा के साथ ही पर्ल वाइट और मैट ब्लैक जैसे रंगों का विकल्प दिया गया है। वहीं एसएक्सएल वैरिएंट्स में पर्ल वाइट और मैट रेड जैसे रंग के साथ पेश किया गया है। वेस्पा ड्यूल 125 रेंज की कीमत की शुरूआत 1.32 लाख रुपये एक्स शोरुम से शुरू होती है। वहीं 150 ड्यूल रेंज की एक्स शोरुम कीमत 1.49 लाख रुपये है।
आएगा मैग्नाइट का नया वैरिएंट
16 of 19
निसान मैग्नाइट
- फोटो : सोशल मीडिया
निसान इंडिया की ओर से मैग्नाइट एसयूवी को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में अन्य एसयूवी को चुनौती देने के लिए कंपनी जल्द ही इसका नया गेजा एडिशन भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निसान की ओर से मैग्नाइट के गेजा एडिशन को मई के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर गेजा एडिशन के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। ऑनलाइन मोड के साथ ही इसकी बुकिंग ऑफलाइन मोड के जरिए भी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से मैग्नाइट के गेजा एडिशन में कई खूबियों को दिया जा सकता है। इनमें नौ इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, जेबीएल स्पीकर्स, रियर कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, शॉर्क फिन एंटीना के साथ ही कुछ सेफ्टी फीचर्स को भी दिया जा सकता है। अभी कंपनी की ओर से इसके लिए सिर्फ 11 हजार रुपये में बुकिंग ली जा रही है। लेकिन लॉन्च के समय इसकी कीमतों की जानकारी को सार्वजनिक किया जाएगा।
होंडा शाइन 100 हुई उत्तर प्रदेश में लॉन्च
17 of 19
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
होंडा मोटरसाइकिल की ओर से उत्तर प्रदेश में शाइन 100 को लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 62900 रुपये एक्स शोरुम रखी गई है। इसके साथ ही दस साल की वारंटी पैकेज को ऑफर किया जा रहा है। सिर्फ एक रुपये की प्रोसेसिंग फीस के साथ बाइक पर 100 फीसदी फाइनेंस ऑफर किया जा रहा है। इसमें 98.98 सीसी इंजन मिलता है जिससे 5.43 किलोवॉट की पावर और 8.05 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसका मुकाबला हीरो स्प्लेंडर, एचएफ100, बजाज प्लेटिना 100 जैसी बाइक्स के साथ होता है।
स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए देना होगा यह टेस्ट
18 of 19
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : maruti suzuki
दिल्ली में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब एडीटीटी पर टेस्ट पास करना अनिवार्य हो गया है। दिल्ली में सभी 12 ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक को ऑटोमैटिक कर दिया गया है। जिसके बाद स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के पहले वाहन चलाने वाले टेस्ट को अब इन ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस टेस्ट को वही व्यक्ति दे पाएगा, जिसके पास पहले से लर्निंग लाइसेंस होगा। इसके लिए ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेनी होती है। जिसके बाद तय समय और तारीख पर टेस्ट देने जाना होता है। टेस्ट के दौरान अपनी कार या दो पहिया वाहन को साथ ले जाना होता है। जिसके बाद टेस्ट को पास करने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाता है। टेस्ट शुरू करने से पहले पूरी जानकारी दी जाती है, जिसके बाद टेस्ट लिया जाता है। टेस्ट के दौरान एडीटीटी कई प्रकार के टेस्ट के जरिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन करता है। जिसमें चार पहिया वाहनों के लिए रिवर्स पैरलल पार्किंग, 8- फॉर्मेशन, ओवरटेकिंग ट्रैक, ट्रैफिक जंक्शन टेस्ट, रिवर्स पैरलल पार्किं और ग्रेडिएंट टेस्ट शामिल हैं। दो पहिया वाहनों के लिए आपातकालीन ब्रेक टेस्ट और रैंप टेस्ट के साथ-साथ अपने वाहन की हैंडलिंग और कंट्रोल को दिखाना होता है। इसके लिए सर्पेंटाइन ट्रैक के चारों ओर वाहन चलाकर दिखाना होता है।
Ghaziabad Aligarh Expressway
- फोटो : Social Media
एनएचएआई की ओर से एक्सप्रेस-वे बनाने को लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। उत्तर प्रदेश में 100 घंटों में एनएचएआई ने 100 किलोमीटर एक्सप्रेस-वे बनाया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सप्रेस-वे की तस्वीरें शेयर की हैं। इसे गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच बन रहे एक्सप्रेस-वे पर बनाया गया है। यह एक्सप्रेस-वे कुल 118 किलोमीटर लंबा है। यह एक्सप्रेस-वे गाजियाबाद, दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा से अलगीढ़ को जोड़ता है।