For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस के पास एक और जर्मन कार मेकर बीएमडब्ल्यू की 530डी जैसी लग्जरी सेडान कार भी है। इस सीरीज की कार की भारत में कीमत करीब 68 लाख रुपये से शुरू होती है। फीचर्स के तौर पर इसमें 12.3 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, फोर जोन ऑटो एसी, लाइव कॉकपिट, हरमन कार्डन का सराउंड साउंड सिस्टम, पार्किंग असिस्ट, हेड्स अप डिस्प्ले, एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो, वॉयरलेस चार्जर, एडवांस्ड कार आई 2.0 शामिल हैं। इसमें कंपनी तीन लीटर का डीजल इंजन देती है जिससे कार को 265 हॉर्स पावर के साथ 620 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसे जीरो से 100 किलोमीटर की स्पीड तक आने में सिर्फ 5.7 सेकेंड का ही समय लगता है।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान