फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia Seltos Facelift: किआ ने पेश की नई सेल्टॉस, जानें क्या हैं खूबियां और कब से शुरू होगी बुकिंग

Tue, 04 Jul 2023 04:04 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साउथ कोरियाई कार कंपनी किआ की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी को पेश कर दिया है। नई सेल्टॉस में कंपनी ने क्या खूबियां दी हैं और इसे कब तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
 
विज्ञापन
for reference only - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किआ मोटर्स की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से नई सेल्टॉस में क्या बदलाव किए गए हैं। इसमें किस तरह के सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं और इसके साथ ही हम यह भी बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से इसके लिए कब से बुकिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

 
कैसा है डिजाइन
किआ की ओर से मिड साइज एसयूवी सेल्टॉस को फेसलिफ्ट के साथ पेश किया गया है। एसयूवी में पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, नई फ्रंट ग्रिल, नया बंपर दिया गया है। इसके अलावा इसके रियर में भी कंपनी ने टेल लाइट्स को भी अपडैट किया है। एलईडी बार को बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके साथ ही नई स्क्डि प्लेट दी गई है और इसके अलॉय व्हील्स को भी नया डिजाइन दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन

 
कितना खास इंटीरियर
किआ ने सेल्टॉस फेसलिफ्ट में 10.25 इंच की दो स्क्रीन दी हैं, जिसमें से एक में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरी में इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। पहले के मुकाबले नई सेल्टॉस का इंटीरियर काफी प्रीमियम देने की कोशिश की गई है। एसएयूवी में इंटीरियर के अंदर नई और बेहतर अपहोल्स्ट्री दी गई है। साथ ही ऑडियो को भी बेहतर किया गया है। एसयूवी में अब पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर को भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा इसमें फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइटिंग, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Car Recall: कंपनियां क्यों करती हैं कारें रिकॉल, क्या होता है मतलब और आपके लिए क्यों है जरूरी
 
कितनी है सुरक्षित
सेल्टॉस को पहले के मुकाबले काफी सुरक्षित बनाने की कोशिश की गई है। कंपनी के मुताबिक इसकी बिल्ड क्वालिटी को पहले से ज्यादा बेहतर किया गया है। इसके साथ ही इसमें कई सेफ्टी फीचर्स को स्टैंडर्ड रखा गया है। इन फीचर्स में छह एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी, टीपीएमएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही एसयूवी में ADAS जैसे फीचर को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - ADAS: जानें क्या होता है ADAS, खतरा होने पर कैसे खुद रुक जाती है कार
 
कितना दमदार इंजन
कंपनी की ओर से सेल्टॉस फेसलिफ्ट को पेट्रोल और डीजल के साथ ही टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। एसयूवी में 1.5 लीटर का नैचुरल एस्पिरेटिड इंजन, 1.5 लीटर का सीआरडीआई वीजीटी डीजल इंजन और 1.5 लीटर का टी-जीडीआई इंजन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक एसयूवी का टर्बो इंजन अपने सेगमेंट में सबसे शक्तिशाली इंजन है। इससे 160 पीएस की पावर और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होता है। इसके साथ ही एसयूवी में ट्रांसमिशन के पांच विकल्प दिए गए हैं, जिनमें मैनुअल, आईएमटी, आईवीटी, डीसीटी और 6एटी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - EV Crash Test: भारतीय EV कितनी सुरक्षित हैं, जानें क्रैश टेस्ट में कौन सी इलेक्ट्रिक कार है बेस्ट
 
कब होगी लॉन्च और बुकिंग
कंपनी की ओर से सेल्टॉस फेसलिफ्ट को सिर्फ पेश किया गया है। कंपनी कुछ समय में इसकी कीमत का एलान कर सकती है। इसके अलावा इसकी बुकिंग 14 जुलाई से शुरू हो रही है।

यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें