फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mid Size SUV: किआ सेल्टॉस है बेहतर या महिंद्रा, एमजी, टाटा की मिड साइज SUV को खरीदना है समझदारी, जानें डिटेल

Wed, 05 Jul 2023 09:55 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किआ ने मंगलवार को सेल्टॉस का फेसलिफ्ट वर्जन पेश कर दिया है। अब मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में इसे खरीदना सही होगा या फिर दूसरी एसयूवी अभी भी इससे बेहतर हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
किआ ने सेल्टॉस का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से इसमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं। जिसके बाद इसे खरीदना बेहतर होगा या फिर मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में अन्य एसयूवी अभी-भी सेल्टॉस से बेहतर विकल्प साबित होती हैं। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
विज्ञापन

किआ सेल्टॉस फेसलिफ्ट
किआ की ओर से सेल्टॉस फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इसमें कई बदलाव किए गए हैं। इनमें एसयूवी के फ्रंट में लाइट्स, बंपर, ग्रिल में बदलाव हुआ है तो पीछे की ओर से भी बंपर टेल लाइट्स के साथ ही अलॉय व्हील्स में भी बदलाव किए गए हैं। एसयूवी के अंदर भी कई बदलावों के साथ नए फीचर्स को जोड़ा गया है। यह एसयूवी अब पहले से ज्यादा सुरक्षित भी हो गई है, क्योंकि कंपनी की ओर से इसमें ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी दिया गया है। कंपनी ने इस एसएयूवी को कुल तीन ट्रिम एक्स लाइन, जीटी लाइन और टेक लाइन में पेश किया है। इसमें पांच तरह के ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है और इस एसयूवी के लिए 14 जुलाई से बुकिंग की शुरूआत हो रही है। कंपनी ने इस एसएयूवी को कुल तीन ट्रिम एक्स लाइन, जीटी लाइन और टेक लाइन में पेश किया है। इसमें पांच तरह के ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है और इस एसयूवी के लिए 14 जुलाई से बुकिंग की शुरूआत हो रही है।


यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
विज्ञापन

3 of 8
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
महिंद्रा स्कॉर्पियो
महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो क्लासिक काफी दमदार एसयूवी है। इसकी रोड प्रजेंस भी काफी ज्यादा है। आइकॉनिक डिजाइन वाली स्कॉर्पियो क्लासिक में कंपनी बेहतरीन फीचर्स के साथ ही सुरक्षा भी ऑफर करती है। इसमें सात सीटों का विकल्प मिलता है।  इसमें सिर्फ दो वैरिएंट एस और एस11 मिलते हैं। दोनों ही वैरिएंट डीजल इंजन के साथ आते हैं। इस एसयूवी की एक्स शोरुम कीमत 12.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car AC: कार के एसी से जल्दी ठंडी हवा पाने का ये है आसान उपाय, सिर्फ एक बटन से होगा काम

4 of 8
For Reference Only - फोटो : mahindra auto
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन
महिंद्रा की ओर से दूसरी एसयूवी स्कॉर्पियो एन को पिछले साल ही पेश किया गया था। क्लासिक के मुकाबले इसके डिजाइन को पूरी तरह से फ्रेश रखा गया है। इस एसयूवी को पेट्रोल और डीजल के साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रिम्स में ऑफर किया जाता है। एसयूवी की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 13.05 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसका टॉप वैरिएंट 20.20 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत पर मिलता है।

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन

5 of 8
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
महिंद्रा एक्सयूवी 700
महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी700 एसयूवी को भी ऑफर किया जाता है। इसमें कंपनी ने कई खास फीचर्स को जोड़ा है। इन फीचर्स में ADAS जैसा सेफ्टी फीचर भी शामिल है। कंपनी इस एसयूवी को स्कॉर्पियो एन से ऊपर रखती है और लग्जरी के साथ ही ज्यादा आरामदायक सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर इसे पेश करती है। एक्सयूवी700 की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 17.42 लाख रुपये से होती है। जबकि इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 26.18 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन

6 of 8
For Reference Only - फोटो : अमर उजाला
एमजी हैक्टर
ब्रिटिश कार कंपनी एमजी की ओर से सात सीटों के विकल्प के साथ मिड साइज एसयूवी हेक्टर को ऑफर किया जाता है। कंपनी इसे पांच, छह और सात सीटों के विकल्प के तौर पर भी पेश करती है। इसमें भी पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कंपनी इसमें लेवल-2 ADAS ऑफर करती है। जिससे यह काफी सुरक्षित एसयूवी में से एक बन जाती है। इसकी एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 14.99 लाख रुपये से होती है।

यह भी पढ़ें -  Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन

7 of 8
टाटा सफारी - फोटो : tata motors
टाटा सफारी
टाटा मोटर्स की ओर से इस सेगमेंट में सफारी जैसी आइकॉनिक एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से इस एसयूवी में छह और सात सीटों का विकल्प मिलता है। सात सीटों को सभी वैरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इसे दो लीटर के डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ऑफर किया जाता है। सफारी की एक्स शोरुम कीमत की शुरूआत 15.65 लाख रुपये से हो जाती है और इसके टॉप वैरिएंट की एक्स शोरुम कीमत 25.01 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Car Headlight: कार में कितनी तरह की होती हैं हेडलाइट्स, जानें कौन सी लाइट से मिलती है सबसे ज्यादा रोशनी
विज्ञापन

8 of 8
For Reference Only - फोटो : hyundai india
ह्यूंदे क्रेटा
साउथ कोरियाई कार कंपनी ह्यूंदे की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा को ऑफर किया जाता है। सेल्टॉस की तरह ही इस एसयूवी का भी जल्द ही फेसलिफ्ट वर्जन आ सकता है। लेकिन मौजूदा एसयूवी में कंपनी की ओर से पेट्रोल और डीजल दोनों ही तरह के इंजन के विकल्प के साथ लाया जाता है। साथ ही इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है। एसयूवी के सभी वैरिएंट्स में छह एयरबैग्स  मिलते हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ जाती है। एसयूवी में एबीएस, ईबीडी, इएससी, वीएसएम, एचएसी, पार्किंग असिस्ट, फ्रंट सीट बेल्ट के साथ प्री-टेंशनर, हाइट एडजस्टेबल सीटबेल्ट, ईएसएस, स्पीड अलर्ट सिस्टम, इमोबिलाइजर और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, अर्कमिस साउंड, बोस स्पीकर, ओटीए अपडेट्स, वायरलैस चार्जर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। क्रेटा की शुरूआती एक्स शोरुम कीमत 10.87 लाख रुपये है और इसके टॉप वैरिएंट को 19.20 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें